{"_id":"5c31f34dbdec2256c210de23","slug":"policeman-s-death-in-the-blast-while-passive-bombs-outside-the-cathedral-in-egypt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र : गिरजाघर के बाहर बम निष्क्रिय करते समय विस्फोट में पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिस्र : गिरजाघर के बाहर बम निष्क्रिय करते समय विस्फोट में पुलिसकर्मी की मौत
Sun, 06 Jan 2019 05:53 PM IST
आसिम खान
भाषा, काहिरा
भाषा, काहिरा
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 06 Jan 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
काहिरा के एक रिहायशी इलाके में एक गिरजाघर के पास विस्फोटक को निष्क्रीय करने की कोशिश के दौरान विस्फोट होने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। मिस्र के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट में बम निष्क्रीय दस्ते का कमांडर और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी काहिरा के नस्र सिटी में गिरजाघर के निकट एक इमारत की छत पर एक सूटकेस में विस्फोटक छिपाकर रखा गया था। पुलिस इसका निरीक्षण कर रही थी। बहरहाल शनिवार हुए धमाके के लिये तत्काल किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन