{"_id":"5c2863a6bdec2257107358ac","slug":"police-uses-tear-gas-shells-on-yellow-vest-protests-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस: पेरिस में 'येलो वेस्ट' प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस: पेरिस में 'येलो वेस्ट' प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
Sun, 30 Dec 2018 11:50 AM IST
Shilpa Thakur
पेरिस, भाषा
पेरिस, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
yellow vest movement
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद शुरू हुआ येलो वेस्ट प्रदर्शन अभी भी जारी है। पुलिस ने शनिवार को पेरिस में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। हालांकि, फ्रांस को हिलाकर रख देने वाले इन प्रदर्शनों में भाग लेने वाले लोगों की तादाद में कमी आई है।
विज्ञापन
शनिवार को पेरिस में हजारों प्रदर्शकारियों ने सरकारी टीवी स्टेशनों और बीएफएम टीवी चैनल के दफ्तर के बाहर जमा होकर मीडिया पर फर्जी खबरें चलाने का आरोप लगाया और राष्ट्रपति एमेनुएल मैंक्रों का इस्तीफा मांगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- फ्रांस में 'यलो वेस्ट मूवमेंट', सरकार के विरोध में हजारों लोग, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारी ट्राम लाइनों पर जमा हो गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों की संख्या में बीते हफ्तों के मुकाबले काफी कमी आई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 हजार लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे पहले 22 दिसंबर को 38,600 प्रदर्शनकारी जमा हुए थे, वहीं प्रदर्शनों के पहले दिन 17 नवंबर को 2,82,000 लोग शामिल हुए थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2019 में भी वह विरोध जारी रखेंगे और नववर्ष पर भी प्रदर्शन करने की योजना बनाई जा रही है।