{"_id":"5f4e84838ebc3e537046980c","slug":"police-shot-dead-a-black-in-los-angeles-hundreds-surrounded-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉस एंजिल्स में पुलिस ने कानून तोड़ने पर एक अश्वेत को मारी गोली, सैकड़ों लोगों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लॉस एंजिल्स में पुलिस ने कानून तोड़ने पर एक अश्वेत को मारी गोली, सैकड़ों लोगों ने किया थाने का घेराव
Tue, 01 Sep 2020 10:58 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
अश्वेत व्यक्ति की मौत के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉस एंजिल्स शेरिफ विभाग ने कहा कि पुलिस के दो जवानों द्वारा एक अश्वेत को गोली मारी गई है। पुलिस के मुताबिक, गैरकानूनी तरीके से साइकिल की सवारी करने से रोकने की कोशिश में अश्वेत ने जवानों के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
इस घटना के बाद सोमवार की दोपहर में न्याय की मांग करते हुए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और शेरिफ स्टेशन पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगी। शेरिफ लेफ्टिनेंट ब्रैंडन डीन ने कहा कि दक्षिण लॉस एंजेलिस स्टेशन के दो सुरक्षाकर्मी उस समय गाड़ी चला रहे थे, जब उन्होंने एक व्यक्ति को वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते हुए देखा। डीन ने कहा कि यह साफ नहीं हो पाया कि उस व्यक्ति ने किस अधिनियम को तोड़ा।
विज्ञापन
डीन ने कहा कि जब ड्यूटी करने वाले जवानों ने शख्स को रोकने की कोशिश की, तो उसने अपनी बाइक गिरा दी और भागने लगा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने फिर से आदमी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने एक सुरक्षाकर्मी के चेहरे पर मुक्का मार दिया। डीन ने कहा कि आदमी ने इसके बाद कपड़े की एक गठरी गिराई जिसमें एक हैंडगन थी, यह देखकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसपर गोली चला दी।
विज्ञापन