फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Police entered Imran house to search for terrorists

Pakistan: आतंकियों की तलाशी के लिए इमरान के घर में घुसी पुलिस, चाय-बिस्कुट खाकर खाली हाथ लौटी

Sat, 20 May 2023 05:57 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 20 May 2023 05:57 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को पीटीआई नेतृत्व से चर्चा के लिए एक टीम भेजने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक रैंक का एक अधिकारी इमरान के घर पर पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहा है। 

विज्ञापन
Police entered Imran house to search for terrorists
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान को उनके लाहौर स्थित आवास पर छिपे आतंकियों को 24 घंटे में सौंपने की समयसीमा बृहस्पतिवार को खत्म होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उनके घर की तलाशी का वारंट हासिल किया। पुलिस उनके आवास में घुस गई। लेकिन वहां से चाय-बिस्कुट खाकर पुलिस अधिकारी लौट आए। हालांकि आवास के आसपास अब भी सुरक्षा सख्त है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीटीआई नेतृत्व से चर्चा के लिए एक टीम भेजने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक रैंक का एक अधिकारी इमरान के घर पर पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहा है। इस टीम में एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है। डॉन अखबार के मुताबिक, तलाशी में आवास के प्रवेश व निकास दोनों प्वाइंट्स की जांच जारी है। 
विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य यहां छिपे हुए आतंकियों को ढूंढना है। सरकार उन लोगों को आतंकी मान रही है, जिन्होंने 9 मई को इमरान की गिरफ्तारी के बाद जिन्ना हाउस में उपद्रव किया। ऐसे 30-40 आतंकियों के आवास में होने का अनुमान जताया गया था। इस बीच, लाहौर पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि खान के आवास से भागने की कोशिश कर रहे छह आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, देर रात तक अभियान को अंजाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान को तीन मामलों में गिरफ्तारी पूर्व जमानत
पाकिस्तानी आतंकवाद रोधी कोर्ट (एटीसी) ने इमरान की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा को लेकर उनके खिलाफ दर्ज तीन मामलों में उन्हें गिरफ्तारी पूर्व जमानत दे दी। इमरान अपने वाहन को लाहौर एटीसी परिसर में दाखिल होने की इजाजत मिलने के बाद अदालत में पेश हुए। लाहौर एटीसी ने आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों में दो जून तक गिरफ्तारी से राहत देते हुए इमरान को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed