{"_id":"5ca5e1f5bdec22143b6f16ba","slug":"police-commando-committed-suicide-who-was-appointed-at-residence-of-sri-lanka-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के आवास पर तैनात पुलिस कमांडो ने की आत्महत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के आवास पर तैनात पुलिस कमांडो ने की आत्महत्या
Thu, 04 Apr 2019 04:22 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 04 Apr 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के सरकारी आवास पर तैनात एक वरिष्ठ पुलिस कमांडो ने बृहस्पतिवार सुबह यहां कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
कोलंबो पेज वेबसाइट ने खबर दी है कि विशेष कार्य बल में तैनात 31 वर्षीय दिलरूक्शा समरसिंघे ने टेंपल ट्री के निकट एक सुरक्षा जांच चौकी पर ड्यूटी के दौरान अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है, ‘समरसिंघे को कोलंबो नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वेबसाइट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन