फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pneumonia outbreak in China hospitals set up special ‘homework zones’ for sick children

China: अज्ञात संक्रमण से जूझ रहे बच्चों को नहीं बख्श रहा चीन, पढ़ाई कराने को अस्पताल में ही बनाए 'होमवर्क जोन'

Wed, 29 Nov 2023 10:56 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 29 Nov 2023 10:56 AM IST
सार

कोविड-19 प्रतिबंध हटने के बाद चीन पहली सर्दी का अनुभव कर रहा है। इस बीच बच्चों में श्वसन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। इससे राजधानी बीजिंग और आस पास के शहरों के अस्पताल ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Pneumonia outbreak in China hospitals set up special ‘homework zones’ for sick children
Homework Zone - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन में अजीबो-गरीब तरह के संक्रमण से बढ़ते निमोनिया के प्रकोप के बीच बच्चों में सांस की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके इलाज के लिए उन्हें अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। इसी बीच बच्चों के पढ़ाई में कोई नुकसान न हो, इसके लिए अस्पतालों में विशेष 'होमवर्क जोन' बनाए गए हैं। यहां बच्चों को पढ़ने या होमवर्क करने के लिए टेबल और कुर्सी की भी व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


कोविड-19 प्रतिबंध हटने के बाद चीन में यह पहली सर्दी है। इस बीच बच्चों में श्वसन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। इससे राजधानी बीजिंग और आसपास के शहरों के अस्पताल ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हालांकि, बढ़ते मामलों को देखते हुए नए वायरस का अंदाजा लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह कोई नया वायरस नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्फ्लूएंजा, राइनोवायरस, रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस या आरएसवी के साथ माइकोप्लाज्मा निमोनिया के बैक्टीरिया जुड़ने से ऐसा हो रहा है, जो फेफड़ो को संक्रमित करता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दोरान होमवर्क करते दिखे बच्चे
सोशल मीडिया पर अस्पताल में बच्चों को होमवर्क करते हुए इंट्रावेनल ड्रिल्स लेते हुए देखा गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि थोड़े बड़े बच्चों को पढ़ने के लिए टेबल और कुर्सियां भी दी गई है। इस दौरान बच्चों को मास्क पहनकर अपना काम करते हुए देखा गया। वहीं बीमार बच्चों को अलग कमरों में रखा गया है। 

मीडिया से बात करते हुए एक बच्चे पिता ने कहा, 'मेरे बच्चे को इस परिस्थिति में अपना होमवर्क करना पड़ रहा है। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो ठीक होने के बाद जब वह स्कूल जाएगा तो उसे इससे भी ज्यादा होमवर्क करना पड़ेगा।' कुछ अस्पतालों में बच्चों को होमवर्क करने के लिए एक अलग कमरे की व्यवस्था भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed