फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pnb fraud scam mehul choksi kidnapping taken to dominca antigua police chief refuse

मेहुल चोकसी के वकील का दावा: अगवा कर जबरन डोमिनिका ले जाया गया , एंटीगुआ पुलिस चीफ बोले- आरोपों में कोई दम नहीं

Sun, 30 May 2021 02:13 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 May 2021 02:13 PM IST
सार

मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया कि एंटीगुआ और भारतीय पुलिस जवानों ने उसे एंटीगुआ और बारबुडा स्थित जॉली बंदरगाह से अगवा किया और उसे डोमिनिका ले गए।  शनिवार की रात  चौकसी की डोमिनिका जेल से पहली तस्वीर सामने आईं जिसमें जेल के अंदर चोकसी खड़े हैं, उनकी आंखे सूजी हुई और उसके हाथ पर चोट के निशान दिख रहे थे। 

विज्ञापन
pnb fraud scam mehul choksi kidnapping taken to dominca antigua police chief refuse
Mehul Choksi

विस्तार

एंटीगुआ से रहस्यमयी हालात में गायब हुआ पीएनबी घोटाले का आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका में पकड़ा गया। उसे भारत वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण दस्तावेज के साथ एक निजी विमान को डोमिनिका भेजा गया है। हालांकि, भारत की ओर से इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं चोकसी के वकील ने दावा किया है कि भगोड़े कारोबारी को अगवा कर जबरन डोमिनिका ले जाया गया है। वहीं  एंटीगुआ पुलिस ने चोकसी के वकील के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।  एंटीगुआ पुलिस चीफ ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई खबर नहीं है जिसमें चोकसी का अपहरण हुआ है। 
विज्ञापन


 एंटीगुआ पुलिस प्रमुख ने वकील के दावे को खारिज किया
 एंटीगुआ और बारबुडा पुलिस प्रमुख एटली रॉडने ने चोकसी के वकील के दावे को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि केवल मेहुल चोकसी के वकील ही दावा कर रहे हैं कि उनका अपहरण किया गया और उन्हें जबरन डोमिनिका ले जाया गया, जबकि पुलिस को इसके कोई साक्ष्य या सबूत नहीं मिले हैं। एटली रॉडने ने कहा, मेहुल चोकसी के एंटीगुआ से डोमिनिका भेजने में पुलिस की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चोकसी की आंखों और हाथ पर चोट के निशान
मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया कि एंटीगुआ और भारतीय पुलिस जवानों ने उसे एंटीगुआ और बारबुडा स्थित जॉली बंदरगाह से अगवा किया और उसे डोमिनिका ले गए।  शनिवार की रात  चौकसी की डोमिनिका जेल से पहली तस्वीर सामने आईं जिसमें जेल के अंदर चोकसी खड़ा है। जो तस्वीर सामने आई है, उसमें चोकसी जेल में लोहे की जाली लगे दरवाजे के अंदर खड़ा दिखा दे रहा है।  उनकी आंखे सूजी हुई और उसके हाथ पर चोट के निशान दिख रहे थे। 

मेहुल चोकसी डोमिनिका में क्रिमिनिल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (CID) की कस्टडी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोकसी को सीआईडी ने चार दिन पहले ही गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डोमिनिका से भारत भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed