{"_id":"5e32d0908ebc3e4afc089a2d","slug":"pnb-fraud-case-nirav-modi-remanded-until-february-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी मामले में नीरव मोदी की हिरासत 27 फरवरी तक बढ़ी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीएनबी मामले में नीरव मोदी की हिरासत 27 फरवरी तक बढ़ी
Thu, 30 Jan 2020 06:18 PM IST
अमित कुमार
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: अमित कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का दो अरब डॉलर का कर्जा न चुकाने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी नीरवर मोदी की हिरासत अवधि गुरुवार को फिर से बढ़ गई है। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत ने उसे 27 फरवरी तक के लिए हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
नीरव मोदी पीएनबी कर्ज धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर भारत में वॉन्टेड है। उसके प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन की एक अदालत में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
वैंड्सवर्थ जेल में बंद नीरव मोदी वीडियो लिंक के जरिए अदालत में पेश हुआ। जज ने नीरव मोदी से कहा, 'मुझे बताया गया कि आपका मामला 11 मई को अंतिम सुनवाई के निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ रहा है।' सुनवाई की अगली तारीख 27 फरवरी तय की गई है। 11 मई को होने वाली अंतिम सुनवाई के करीब पांच दिन तक चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
पिछले साल नीरव मोदी ने घर में नजरबंदी की पेशकश करते हुए जमानत याचिका लगाई थी। उसने यह भी दलील दी थी कि जेल में रहते हुए उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। मगर अदालत ने उसकी जमानत याचिका रद्द कर दी थी।