{"_id":"62d2a0fd7076560afc006292","slug":"pml-n-leader-maryam-nawaz-offers-hand-of-friendship-to-imran-khan-s-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने इमरान की पार्टी से मांगा 'दोस्ती का हाथ', साथ में दी ये चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने इमरान की पार्टी से मांगा 'दोस्ती का हाथ', साथ में दी ये चेतावनी
Sat, 16 Jul 2022 10:28 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:28 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पीएमएल-एन की नेता मरियम नवाज ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से 'दोस्ती का हाथ' मिलाने की पेशकश की।
विज्ञापन
मरियम नवाज ने इमरान से बढ़ाया दोस्ती का हाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की सत्तारूढ पीएमएमल-एन नेता और अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने पहली बार इमरान खान की पार्टी पीटीआई को 'दोस्ती का हाथ' बढ़ाने की पेशकश की है। मरियम ने कहा कि मुख्यधारा के दो राजनीतिक दलों के बीच की लड़ाई देश हित में नहीं है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए कर रही हूं ये पहल : मरियम
पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में रैली के दौरान मरियम नवाज
- फोटो : मरियम नवाज/ट्विटर
मरियम ने मुल्तान शहर में शुक्रवार को पंजाब प्रांत के अहम उपचुनावों से पहले पीएमएल-एन की रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं पीटीआई से नहीं लड़ना चाहती। मैं चाहती हूं कि पाकिस्तान तरक्की करे और इसके लिए मैं पीटीआई के युवाओं और उसके समर्थकों को दोस्ती, शांति और प्यार का हाथ देती हूं। मैं सबसे पहले यह पहल सिर्फ पाकिस्तान के लिए कर रही हूं। मैं इमरान खान से देश को आगे बढ़ाने के लिए भी कहती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान से दोस्ती का बढ़ाया हाथ लेकिन दी चेतावनी
मुल्तान में रैली के दौरान मरियम नवाज
- फोटो : ट्विटर/मरियम नवाज
पीएमएल-एन नेता ने हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को चेतावनी भी दी कि उनकी 'शांति की पेशकश' को उनकी पार्टी (पीएमएल-एन) की कमजोरी के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि वह 'जैसे को तैसा' जवाब देना भी जानती हैं।
पंजाब की 20 प्रांतीय विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
वोट करता मतदाता (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब की 20 प्रांतीय विधानसभा सीटों पर रविवार को को उपचुनाव होने हैं। अगर इमरान की पीटीआई 12 से 13 सीटें जीतती है तो वह सदन में बहुमत हासिल करके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे व पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज को बाहर करने में कामयाब हो जाएगी। शीर्ष अदालत पहले ही 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के लिए फिर से चुनाव की घोषणा कर चुकी है।
पाकिस्तान के चुनाव आयोग पर साधा निशाना
मरियम नवाज शरीफ
- फोटो : सोशल मीडिया
मरियम नवाज ने पाकिस्तान के चुनाव पर भी निशाना साधा और 2018 के चुनावों में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय के बाद उन्हें "अच्छी नींद" आई क्योंकि उनकी पार्टी की सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में कमी की है।
जेल के दिनों की तस्वीरों को साझा कर सकती हैं मरियम
नवाज शरीफ के साथ मरियम नवाज
- फोटो : सोशल मीडिया
मरियम ने यह भी कहा कि वह कोट लखपत जेल की कोठरी की अपनी तस्वीरें साझा कर सकती हैं, जहां 2018 के चुनावों से पहले उन्हें अपने पिता के लंदन से आने के बाद कैद किया गया था। "मैं इमरान खान को बताना चाहती हूं कि जेल में मौत की कोठरी क्या है। आपको (खान) कोटलखपत जेल में मौत की कोठरी देखने की जरूरत है, जहां आपने मुझे महीनों तक रखा, जहां बाथरूम के बीच कोई दीवार नहीं थी? क्या मुझे आपको तस्वीरें भेजनी चाहिए?"
मरियम नवाज कोरोना संक्रमित
मरियम नवाज
इससे पहले मरियम नवाज ने शनिवार को कहा कि रविवार को होने वाले पंजाब उपचुनाव से पहले बैक-टू-बैक चुनावी रैलियों के बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई। इसके बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरियम ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, 'कोविड पॉजिटिव!' इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट में कहा कि यह सुनकर दुख हुआ कि मरियम बेटी और कैप्टन सफदर को कोरोना हो गया है। मेरी गहरी प्रार्थना और शुभकामनाएं उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हैं।