फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PML-N indicates plan B for making Nawaz Sharif Pak PM record 4th time

Pakistan: PML-N ने नवाज को चौथी बार PM बनाने के लिए 'प्लान बी' का दिया संकेत, आठ फरवरी को होने हैं आम चुनाव

Sun, 19 Nov 2023 09:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Nov 2023 09:41 PM IST
सार

Pakistan: पीएमएल-एन पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नवाज शरीफ को रिकॉर्ड चौथी बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पहले ही प्लान बी तैयार करने का संकेत दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसके लिए कानूनी अड़चनें आती हैं तो पार्टी सत्ता में वापस आने पर उन्हें हटा देगी।

विज्ञापन
PML-N indicates plan B for making Nawaz Sharif Pak PM record 4th time
Nawaz Sharif - फोटो : PTI (File)

विस्तार

पीएमएल-एन पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नवाज शरीफ को रिकॉर्ड चौथी बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पहले ही प्लान बी तैयार करने का संकेत दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसके लिए कानूनी अड़चनें आती हैं तो पार्टी सत्ता में वापस आने पर उन्हें हटा देगी। पाकिस्तान में आठ फरवरी को चुनाव होने हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के 73 वर्षीय नेता शरीफ चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद 21 अक्तूबर को लंदन से पाकिस्तान लौटे थे। उनके यहां पहुंचने के बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने एवनफील्ड अपार्टमेंट और अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामलों में दोषसिद्धि के खिलाफ नवाज की अपीलों को बहाल कर दिया, लेकिन सुनवाई के लिए कोई तारीख तय नहीं की। नवाज सुरक्षात्मक जमानत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ चुनाव लड़ने के लिए 2028 तक अयोग्य करार दिए जाने का भी सामना कर रहे हैं जिसमें उन्हें अदालत से क्लीन चिट की भी जरूरत है।

विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएमएल-एन पंजाब के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने शनिवार को कहा कि अगर चौथे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में नवाज के प्रवेश में कोई कानूनी अड़चनें आती हैं, तो पार्टी सत्ता में आने के बाद उन्हें हटा देगी।

रिपोर्ट में गया गया है कि ऐसा लगता है कि पीएमएल-एन ने अपने सुप्रीमो (नवाज शरीफ) को चौथी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्लान बी तैयार किया है। इससे पहले, पीएमएल-एन इस बात को लेकर आश्वस्त है कि नवाज के फिर से प्रधानमंत्री बनने में कोई कानूनी बाधा नहीं आएगी और उन्हें जिस तरह की रियायतें दी गई हैं, उसे देखते हुए यह संभावना प्रतीत होती है। 

इसमें कहा गया है कि सनाउल्लाह के प्लान बी की स्वीकारोक्ति से पता चलता है कि पार्टी नवाज के खिलाफ अदालती मामलों की संभावनाओं को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो सकती है।   

सनाउल्लाह ने कहा कि पीएमएल-एन को उम्मीद है कि नवाज के खिलाफ मामलों की तेजी से सुनवाई होगी और जल्द से जल्द फैसले आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई बाधा आती है तो नवाज के प्रधानमंत्री बनने के बारे में पार्टी का फैसला अब भी अपरिवर्तित रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed