{"_id":"5dfe9cd68ebc3e87a25b4c79","slug":"pm-sheikh-hasina-was-re-elected-president-of-bangladesh-awami-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेख हसीना एक बार फिर चुनी गईं ‘बांग्लादेश अवामी लीग’ की अध्यक्ष","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शेख हसीना एक बार फिर चुनी गईं ‘बांग्लादेश अवामी लीग’ की अध्यक्ष
Sun, 22 Dec 2019 03:59 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 22 Dec 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
शेख हसीना (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले तीन वर्षों के लिए शनिवार को एक बार फिर ‘बांग्लादेश अवामी लीग’ की अध्यक्ष चुनी गई हैं। सत्तारूढ़ पार्टी बंगलादेश अवामी लीग की राष्ट्रीय परिषद ने हसीना को पार्टी का अध्यक्ष और अबैदुल क्वादेर को महासचिव चुना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने एक बार फिर अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए गंभीरतापूर्वक काम करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन