फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM's office of Japan claims North Korea launches Ballistic Missile Kim Jong-Un

Japan: इधर रूस पहुंचे किम जोंग-उन, उधर उत्तर कोरिया ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइल, जापान का दावा- समुद्र में गिरीं

Wed, 13 Sep 2023 09:53 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Sep 2023 09:53 AM IST
सार

उत्तर कोरिया ने 2017 में परमाणु मिसाइल कार्यक्रम पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए कई मिसाइलें लॉन्च की है। इसी महीने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागा था।

विज्ञापन
PM's office of Japan claims North Korea launches Ballistic Missile Kim Jong-Un
Ballistic Missile - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। इसी बीच जापान के प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें उत्तर कोरिया द्वारा एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की सूचना दी गई है। 
विज्ञापन


पीएमओ ऑफ जापान की तरफ से की गई पोस्ट में कहा गया, 'उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।' फिलहाल, इस मिसाइल के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। जापान के तट रक्षकों ने बताया कि उत्तर कोरिया की तरफ से दो मिसाइलें दागी गई, जो समुद्र में जाकर गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उत्तर कोरिया ने कई बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। इसी महीने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। ऐसा बताया गया कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के विरोध में ऐसा किया था। इससे पहले अगस्त में भी उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने का दावा किया था। जुलाई में भी जापान ने उत्तर कोरिया द्वारा पीले सागर में कई क्रूज मिसाइले दागने का दावा किया था। 



उत्तर कोरिया ने साल 2017 में परमाणु मिसाइल कार्यक्रम पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए इस साल कई मिसाइलें लॉन्च की है। साल 2022 की शुरुआत के बाद से लगभग 100 मिसाइल लॉन्च की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed