{"_id":"5fe66fc78ebc3e3b6b55610e","slug":"pm-oli-made-changes-in-the-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ओली ने कैबिनेट में किया फेरबदल, नौ नए मंत्री शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीएम ओली ने कैबिनेट में किया फेरबदल, नौ नए मंत्री शामिल
Sat, 26 Dec 2020 04:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Dec 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में अपनी सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में विद्रोह झेल रहे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार शाम कैबिनेट में फेरबदल कर नौ नए मंत्रियों को शामिल किया है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कैबिनेट से एक मंत्री और एक राज्यमंत्री को हटाया है। संसद भंग करने के ओली के फैसले के बाद सात मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। रक्षामंत्री को पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था। मंत्रिमंडल में शामिल पांच मंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पूर्व पार्टी सीपीएन-माओवादी सेंटर के नेता हैं।
विज्ञापन
नए मंत्रियों को राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने शीतल निवास में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ओली के प्रेस सलाहकार रामशरण बजगैन के अनुसार, तोप बहादुर रायमांझी को ऊर्जामंत्री, मणि थापा को जल आपूर्ति, प्रभु साह को शहरी विकास, प्रेम अले को वन और भूमि संरक्षण, गणेश थागुन्ना सामान्य प्रशासन, गौरी शंकर चौधरी को श्रम एवं रोजगार, जूली कुमारी महतो को महिला, बाल और वरिष्ठ नागरिक कल्याण, दावा लामा को शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
पीएम ओली ने रक्षामंत्रालय अपने पास रखा है। प्रधानमंत्री कैबिनेट में 25 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। सात मंत्रियों के इस्तीफे और एक मंत्री को हटाए जाने से कैबिनेट में आठ पद पहले से खाली थे।