{"_id":"5fce97968ebc3ecf8f37c04a","slug":"pm-nawaf-resign-after-two-third-of-mps-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवैत में में दो तिहाई सांसद हारे, पीएम नवाफ का इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कुवैत में में दो तिहाई सांसद हारे, पीएम नवाफ का इस्तीफा
Tue, 08 Dec 2020 02:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कुवैत सिटी।
एजेंसी, कुवैत सिटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुवैत में नए अमीर (शासक) शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा के नेतृत्व में शनिवार को हुए पहले संसदीय चुनाव में दो-तिहाई सांसद हार गए हैं। इसके बाद कुवैत के प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबाह ने इस्तीफा दे दिया है। नई संसद का स्वरूप कैसे होगा इसे लेकर जल्द ही बैठक होगी।
विज्ञापन
शेख नवाफ ने लंबे समय तक कुवैत के अमीर रहे शेख सबा अल अहमद अल सबा के निधन के बाद सितंबर में सत्ता संभाली थी। अमीर शेख ने प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबाह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अमीर अब प्रधानमंत्री को नियुक्त करेंगे, जो नई कैबिनेट का गठन करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक नई संसद की पहली बैठक 15 दिसंबर को हो सकती है। सबा अल खालिद अल सबाह के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1978 में विदेश मामलों के मंत्रालय में शामिल होने के साथ हुई थी, जहां उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में कुवैत के स्थायी मिशन के प्रतिनिधि (1983-1989) सहित कई अहम पदों पर काम किया था।
विज्ञापन
एक भी महिला नहीं जीती
सरकारी मीडिया पर जारी परिणाम के मुताबिक 50 सदस्यीय सदन में 31 नए सांसद निर्वाचित हुए हैं। 29 महिला उम्मीदवारों में से एक भी नहीं जीत पाईं। विपक्ष चुनाव सुधार तथा असंतुष्टों के लिए माफी का पक्षधर है। कई असंतुष्ट निर्वासन में भी हैं।