PM Modi In Brazil: जी20 से इतर इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी से मिले मोदी, मैक्रों समेत कई हस्तियों से भी मुलाकात
PM Modi In Brazil News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील दौरे पर जी20 सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने कई वैश्विक हस्तियों से भी मुलाकात की। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हुई। इसमें विदेश मंत्री डॉ जयशंकर भी मौजूद रहे। जानिए ब्राजील में पीएम मोदी किन वैश्विक लोगों से मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सभी देशों के नेताओं ने एकजुटता दिखाई और प्रतीकात्मक ग्रुप फोटो के माध्यम से भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई का संदेश दिया। तस्वीर में मेजबान देश ब्राजील के राष्ट्रपति के अलावा पीएम मोदी, तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को पहली कतार में देखा गया। इनके ठीक पीछे की कतार में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज सरीखे नेताओं को देखा गया।
Prime Minister Narendra Modi, Brazil’s President Luiz Inácio Lula da Silva and other world leaders at family photo after the launch of Global Alliance against Hunger and Poverty at the 19th G-20 summit, Rio de Janeiro, Brazil
विज्ञापन
(Source: G20 Pool via Reuters) pic.twitter.com/S3aDp7bNPb
— ANI (@ANI) November 18, 2024
पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री की मुलाकात
जी-20 देशों के सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी समेत कई अन्य हस्तियों से भी मुलाकात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों और विदेश मंत्री जयशंकर की मौजूदगी वाले प्रतिनिधिमंडल ने भारत और इटली से जुड़े अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Italian Prime Minister Giorgia Meloni hold bilateral meeting on the sidelines of the 19th G-20 summit, Rio de Janeiro, Brazil
(Source - DD News) pic.twitter.com/mVjOKkuJ4O
— ANI (@ANI) November 18, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और इमैनुएल मैक्रों के बीच अहम मुलाकात
रियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच अहम मुलाकात हुई। पीएम मैक्रों ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री मोदी से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है, क्योंकि भारत के साथ हमारी साझेदारी समृद्ध और बहुआयामी है। हमने पिछले जनवरी में मेरी राजकीय यात्रा के दौरान शुरू की गई पहलों की प्रगति की समीक्षा की, साथ ही प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।'
#WATCH | French President Emmanuel Macron tweets, "It is always a pleasure to meet with Prime Minister Narendra Modi, as our partnership with India is both rich and multifaced. We reviewed the progress on the initiatives launched during my State visit last January, as well as… pic.twitter.com/BmBMkhD1jD
— ANI (@ANI) November 19, 2024
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के साथ अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत
पीएम मोदी ने इटली के अलावा पुर्तगाल के समकक्ष से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री के एक्स हैंडल पर साझा की गई तस्वीर के साथ लिखा गया, 'पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत पुर्तगाल के साथ लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को सहेज रहा है।'
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds bilateral meeting with the Prime minister of Portugal, Luís Montenegro on the sidelines of the 19th G-20 summit, Rio de Janeiro, Brazil
(Source - DD News) pic.twitter.com/micRkO0pn9
— ANI (@ANI) November 18, 2024
भारत और पुर्तगाल के बीच इन मुद्दों पर हुई बातचीत
पीएम मोदी ने कहा, हमारी बातचीत हमारे आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूती देने पर केंद्रित रही। नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में अधिक सहयोग के अवसरों के आदान- प्रदान पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने बताया कि पुर्तगाल और भारत के बीच हमने मजबूत रक्षा संबंधों, लोगों से लोगों के बीच संबंधों जैसे कई अन्य विषयों पर भी बात की।
Had a very good meeting with Prime Minister of Portugal, Mr. Luís Montenegro. India cherishes the long-standing ties with Portugal. Our talks focussed on adding more vigour to our economic linkages. Sectors like renewable energy and green hydrogen offer many opportunities for… pic.twitter.com/hnppd0DCAc
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के साथ 75 साल पुराने संबंधों का जिक्र किया
ब्राजील में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात के बाद खुशी का इजहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते के लिहाज से यह वर्ष विशेष है क्योंकि राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds bilateral meeting with the Prime minister of Portugal, Luís Montenegro on the sidelines of the 19th G-20 summit, Rio de Janeiro, Brazil
(Source - DD News) pic.twitter.com/micRkO0pn9
— ANI (@ANI) November 18, 2024
संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा
पीएम मोदी ने कहा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान वाणिज्य, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य क्षेत्रों में संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
Delighted to meet President Prabowo Subianto during the G20 Summit in Brazil. This year is special as we are marking 75 years of India-Indonesia diplomatic relations. Our talks focussed on improving ties in commerce, security, healthcare, pharmaceuticals and more.@prabowo pic.twitter.com/52fO0qlt3y
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
गीता गोपीनाथ और प्रधानमंत्री ने खाद्य सुरक्षा पर किया बड़ा वादा
इससे पहले पीएम मोदी ने जी-20 सम्मेलन के दौरान गीता गोपीनाथ से भी मुलाकात की। गीता ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात पर खुशी का इजहार करते हुए पीएम मोदी के साथ क्लिक की गई सेल्फी पोस्ट की। इसे शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'भारत खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने और गरीबी को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपनी सफलताओं को आगे बढ़ाएंगे।' पीएम मोदी ने सभी के लिए उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अपनी सामूहिक शक्ति और संसाधनों का उपयोग करने का आश्वासन भी दिया। बता दें कि 51 वर्षीय भारतवंशी गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की पहली उप प्रबंध निदेशक हैं। वे इससे पहले आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री भी रह चुकी हैं।
India stands committed to promote food security and eliminate poverty. We will build on our successes and harness our collective strength and resources to ensure brighter future for all. https://t.co/nABWJvBQZR
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल से मुलाकात
It was a pleasure to interact with the President of South Korea, Mr. Yoon Suk Yeol during the G20 Summit in Rio de Janeiro. @President_KR pic.twitter.com/5SYJyYCXW7
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2024
भारत वैश्विक भलाई के लिए यूरोपीय संघ के साथ मिलकर काम करता रहेगा
Met @EU_Commission President Ursula von der Leyen. India will keep working closely with EU for global good. @vonderleyen pic.twitter.com/pcAQPwY7VH
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2024
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात
Great interaction with President Abdel Fattah El-Sisi of Egypt during the first day of the Rio G20 Summit. @AlsisiOfficial pic.twitter.com/nhA946YyDi
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2024
ब्रिटिश प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने नॉर्वे के समकक्ष के साथ अहम द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत की
The meeting with Prime Minister Jonas Gahr Støre was excellent. Our Arctic Policy has led to further cementing of India-Norway bilateral relations. We talked about how investment linkages between our nations can improve, particularly in renewable energy, green hydrogen and the… pic.twitter.com/VNiNSuBmaT
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
फ्रांस के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात
It is always a matter of immense joy to meet my friend, President Emmanuel Macron. Complimented him on the successful hosting of the Paris Olympics and Paralympics earlier this year. We talked about how India and France will keep working closely in sectors like space, energy, AI… pic.twitter.com/6aNxRtG8yP
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024