फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi held a meeting with CARICOM Countries on margin of UNGA

कैरिकॉम देशों के साथ बैठक में बोले पीएम, बेहतर वर्तमान और भविष्य के लिए साथ आने की जरूरत

Thu, 26 Sep 2019 06:50 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Sep 2019 06:50 AM IST
सार

  • कैरिकॉम देशों को भारत देगा ने 14 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद
  • 21 विकासशील कैरेबियाई देशों का एक समूह है CARICOM
  • एस्टोनिया की राष्ट्रपति केर्ति कलजुलैद के साथ की द्विपक्षीय वार्ता
  • जॉर्जटाउन, गुयाना में सूचना प्रोद्योगिकी केंद्र स्थापित करेगा भारत
  • कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों से भी की प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात

विज्ञापन
PM Narendra Modi held a meeting with CARICOM Countries on margin of UNGA
कैरिकॉम देशों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ट्विटर/विदेश मंत्रालय

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर कैरेबियन समुदाय और साझा बाजार (CARICOM) के सदस्यों के साथ बैठक की। कैरिकॉम कैरेबिया में 21 विकासशील देशों का एक समूह है जो एक आर्थिक और राजनीतिक समुदाय बनाने के लिए आगे आए हैं, जो क्षेत्र के लिए नीतियों का निर्माण करने और व्यापार व आर्थिक विकास की गति को बढ़ाने के लिए साथ काम करते हैं।

विज्ञापन


बैठक में शामिल हुए नेताओं और नौकरशाहों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आप इस बैठक में भाग लेने के लिए आए, इसका मैं स्वागत करता हूं। मेरा देश वर्तमान की कुछ समस्याओं जैसे जलवायु परिवर्तन और गरीबी आदि के खिलाफ लड़ रहा है। आज की बैठक कैरिकॉम देशों के साथ भारत की भागीदारी पर केंद्रित है, जिससे आज की जरूरतों और भविष्य की उम्मीदों को लेकर साथ में कार्य किया जा सके। मैं उम्मीद करता हूं कि आज हम सब इसके लिए अपने महत्वपूर्ण विचार साझा करेंगे।'
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कैरिकॉम देशों में सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये (14 मिलियन डॉलर) की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और सौर ऊर्जा, नवीनीकरण ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन संबंधी परियोजनाओं के लिए करीब 10,69,80,00,000 रुपये (150 मिलियन डॉलर) की कर्ज सीमा की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने जॉर्जटाउन और गुयाना में क्षेत्रीय सूचना प्रोद्योगिकी केंद्र और बेलीज में क्षेत्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करने की भी घोषणा की। 


इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा था, 'कैरेबियाई देशों के साथ भारत के ऐतिहासिक और प्रगाढ़ संबंधों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएनजीए से इतर भारत-कैरिकॉम नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।' इस बैठक में कुल 14 कैरेबियाई देशों के नेता उपस्थित रहे। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी की सीईओ लिएन केरेट मे भी मुलाकात की थी। 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे न्यूयॉर्क में अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान से भी मुलाकात की। 


इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न से मुलाकात की। 



प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में एस्टोनिया की राष्ट्रपति केर्ति कलजुलैद के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।


विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर कहा, 'आपके पास एक ऐसा पड़ोसी (पाकिस्तान) है जो आपके साथ व्यापार नहीं करेगा, जो विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का सदस्य है और उससे पहले जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ एंड ट्रेड (जीएटीटी) का सदस्य है, लेकिन कानूनी रूप से बाध्य होने के बावजूद मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा आगे नहीं बढ़ाएगा।'




उन्होंने कहा, 'आपका पड़ोसी ऐसा है जो आपको संपर्क नहीं करने देगा... जिसने कई मायनों में क्षेत्रवाद को धीमा कर दिया है क्योंकि उसे चिंता है कि यह उन्हें हमारी अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ सकता है... जो लोगों की बातचीत को भी फिल्टर करता है। ऐसा पड़ोसी बहुत चुनौती पूर्ण है।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed