Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi expressed write a letter of grief over the death of Nawaz Sharifs mother

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ की मां के निधन पर पत्र लिखकर जताया दुख

Fri, 18 Dec 2020 12:48 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 18 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi expressed write a letter of grief over the death of Nawaz Sharifs mother
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ को एक निजी पत्र लिखकर उनकी मां के निधन पर दुख व्यक्त किया। यह पत्र 27 नवंबर को लिखा गया था जिसे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किया गया। पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने 22 नवंबर को हुए शरीफ की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन


समाचार पत्र डॉन ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह पत्र पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग द्वारा शरीफ की बेटी और पीएमएल-एन उपाध्यक्ष मरियम नवाज को भेजा गया तथा उनसे आग्रह किया गया कि वह इस बारे में लंदन में रह रहे अपने पिता को अवगत करा दें।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने पत्र में लिखा, प्रिय मियां साहिब, 22 नवंबर को लंदन में आपकी मां बेगम शमीम अख्तर के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने 2015 में लाहौर की अपनी संक्षिप्त औचक यात्रा के दौरान शरीफ की मां के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा, उनकी सादगी और गर्मजोशी वास्तव में बहुत ही हृदयस्पर्शी थी। उन्होंने कहा, दुख की इस घड़ी में, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको और आपके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed