{"_id":"5d8f15ad8ebc3e01802ea7aa","slug":"pm-narendra-modi-and-tulsi-gabbard-have-an-unscheduled-meeting-on-sidelines-of-unga","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा देने के बाद तुलसी गबार्ड से मिले पीएम मोदी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा देने के बाद तुलसी गबार्ड से मिले पीएम मोदी
Sat, 28 Sep 2019 02:09 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-तुलसी गबार्ड
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी सीनेटर तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। वह यूएस कांग्रेस की पहली हिंदू सांसद हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गबार्ड की बैठक अनौपचारिक थी। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर यह मुलाकात की। 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा देने के बाद मोदी और गबार्ड के बीच पहली मुलाकात हुई।
विज्ञापन
गबार्ड और मोदी के बीच शुक्रवार को हुई बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एक लगभग एक हफ्ते पहले ह्यूस्टन में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा दिया था। अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और गबार्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली हैं। तुलसी जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य हैं वहीं ट्रंप रिपब्लिक पार्टी से हैं।
विज्ञापन
इससे पहले गबार्ड ने हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल न हो पाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगी थी और उन्होंने उनका अमेरिका में स्वागत किया था। 37 साल की हिंदू सांसद ने हाल ही में उन लोगों को जवाब दिया था जिन्होंने कहा था कि डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार के हिंदू राष्ट्रवादी होने की उम्मीद जताई थी। जिसके जवाब में गबार्ड ने कहा था कि अमेरिका के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना एक दोहरा मानक है जो केवल धार्मिक कट्टरता में निहित हो सकता है।
विज्ञापन
यूएस कांग्रेस की पहली हिंदू सांसद पर हिंदू राष्ट्रवादी होने का आरोप लगता रहता है। जिसपर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, 'कल को क्या आप मुस्लिम या यहूदी अमेरिकन कहेंगे? मेरे देश के प्रति मेरी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना जबकि गैर हिंदू नेता से कोई सवाल न करना दोहरे चरित्र को दिखाता है जो केवल धार्मिक कट्टरता में निहित हो सकती है। चूंकि मैं हिंदू हूं और वह नहीं हैं।'
गबार्ड ने कहा, 'मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात को इसके सबूत के तौर पर चित्रित किया गया। जबकि पू्र्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, हिलेरी क्लिंटन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप औप कांग्रेस के मेरे बहुत से सहयोगियों ने मोदी से मुलाकात की और उनके साथ काम किया है। मुझे गर्व है कि मैं पहली हिंदू अमेरिकी हूं जिसे कांग्रेस से चुना गया है और अब मुझे इस बात की खुशी है कि मैं राष्ट्रपति चुनाव लड़ूंगी।'