फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM MODI usa visit in june important for icet jet engine artillery infantry vehicle joe biden nsa pentagon

USA: भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने के लिहाज से अहम है पीएम मोदी का यूएस दौरा, अहम समझौतों पर लग सकती है मुहर

Fri, 19 May 2023 08:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 19 May 2023 08:40 AM IST
सार

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन ने मिलकर बीते साल इनीशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (iCET) योजना लॉन्च की थी।

विज्ञापन
PM MODI usa visit in june important for icet jet engine artillery infantry vehicle joe biden nsa pentagon
जो बाइडन के साथ पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यानी जून में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। भारत की सैन्य ताकत को बढ़ाने और भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने के लिए लिहाज से यह दौरा बेहद अहम है। दरअसल पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर भारत और अमेरिका के बीच जेट इंजन, लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों और बख्तरबंद गाड़ियों और टैंकों के संयुक्त निर्माण को लेकर अहम समझौता हो सकता है। इसे लेकर बातचीत शुरू हो गई है। इसका मतलब है कि अभी जो हथियार और जेट इंजन हमें विदेशों से खरीदने पड़ते हैं, वो भविष्य में हम ही अमेरिका के साथ मिलकर बना रहे होंगे।
विज्ञापन


iCET योजना के तहत दोनों देश बढ़ा रहे सहयोग
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन ने मिलकर बीते साल इनीशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (iCET) योजना लॉन्च की थी। इसके तहत दोनों देश अहम और उभरती हुई तकनीक के क्षेत्र में सहयोग करेंगे। अब लंबी दूरी के हथियारों, जेट इंजन और बख्तरबंद गाड़ियों और टैंकों के निर्माण की चर्चा भी इसी iCET योजना के तहत हो रही है। 
विज्ञापन


17वीं यूएस इंडिया डिफेंस पॉलिसी ग्रुप की बैठक हुई
बीते साल मई 2022 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रणनीतिक तकनीक, सरकारों के बीच रक्षा उद्योग सहयोग और व्यापार और शैक्षिक संस्थानों में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति बनी थी। अब भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने ने अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन में अमेरिका की रक्षा सचिव कैथलीन हिक्स से मुलाकात की और जेट इंजन, लंबी दूरी तक मारक हथियार और बख्तरबंद गाड़ियों के संयुक्त निर्माण को लेकर बातचीत हुई। दोनों अधिकारियों के बीच 17वीं यूएस-इंडिया डिफेंस पॉलिसी ग्रुप मीटिंग के तहत यह बैठक हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति के लिए बढ़ रहा सहयोग
पेंटागन के प्रवक्ता एरिक पाहन ने बताया कि दोनों अधिकारियों के बीच भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई, जिसमें रक्षा उत्पादन सहयोग और ऑपरेशनल साझेदारी शामिल है। अमेरिका की रक्षा सचिव हिक्स ने बताया कि भारत और अमेरिका की दोस्ती हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में शांति और समृद्धि कायम रखने के लिए बेहद जरूरी है। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच सैन्य, तकनीकी सहयोग बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed