फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi to address session of UN General Assembly on September 28

पीएम मोदी 28 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को करेंगे संबोधित

Thu, 01 Aug 2019 01:32 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 01 Aug 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to address session of UN General Assembly on September 28
पीएम मोदी - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को 28 सितंबर को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के 74वें सत्र में वैश्विक नेताओं के संबोधन कार्यक्रम की प्रारंभिक सूची में यह जानकारी दी गई है। यह सूची संयुक्त राष्ट्र ने जारी की है। मोदी के न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान महासभा सत्र के इतर कई उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलनों में भाग लेने और कई द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय वार्ताएं करने की भी संभावना है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने महासभा को पहली बार 2014 में संबोधित किया था। मई में आम चुनाव में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरे कार्यकाल में वह सितंबर में पहली बार संयुक्त राष्ट्र में विश्व के नेताओं को संबोधित करेंगे।महासभा सत्र की आम बहस के लिए वक्ताओं की पहली प्रारम्भिक सूची के अनुसार मोदी 28 सितंबर की सुबह सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


आम बहस 24 सितंबर से आरंभ होगी और 30 सितंबर तक चलेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प महासभा को 24 सितंबर को संबोधित करेंगे। उन्होंने पहली बार 2017 में महासभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम बहस में शुरुआती दिन पारम्परिक रूप से ब्राजील के बाद अमेरिका दूसरा वक्ता होता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के लिए न्यूयॉर्क पहुंचने से पहले मोदी के ह्यूस्टन जाने की भी संभावना है जहां वह 22 सितंबर को भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे।

महासभा के 74वें सत्र के इतर कई उच्च स्तरीय सम्मेलन भी होंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस 23 सितंबर को 2019 जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे जिसमें पेरिस समझौते के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। संयुक्त राष्ट्र 24 और 25 सितंबर को टिकाऊ विकास लक्ष्य शिखर सम्मेलन की भी मेजबानी करेगा।


वक्ताओं की सूची के अनुसार पाकिस्तान के शासनाध्यक्ष 27 सितंबर को वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे।महासभा में वक्ताओं की प्रारंभिक सूची के अनुसार करीब 112 राष्ट्राध्यक्ष, करीब 48 शासनाध्यक्ष और 30 से अधिक विदेश मंत्री महासभा को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed