फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi reached Croatia, first visit by an Indian Prime Minister; met Indian community

Croatia: क्रोएशिया पहुंचे पीएम मोदी, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा; भारतीय समुदाय से की मुलाकात

Wed, 18 Jun 2025 07:48 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जाग्रेब
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जाग्रेब Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 07:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब पहुंचे, यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया में पहली आधिकारिक यात्रा है। जाग्रेब पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा का अंतिम पड़ाव है।

विज्ञापन
PM Modi reached Croatia, first visit by an Indian Prime Minister; met Indian community
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब पहुंचने। यहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की। यह क्रोएशिया की उनकी पहली यात्रा है और तीन देशों के दौरे का अंतिम चरण है।
विज्ञापन


यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं क्रोएशिया गणराज्य की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच तथा प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। भारत और क्रोएशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि यह तीन देशों की यात्रा भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ समर्थन देने वाले भागीदार देशों को धन्यवाद देने का अवसर है, साथ ही आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ वैश्विक समझ को मजबूत करने का भी प्रयास है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत और क्रोएशिया के बीच राजनीतिक और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करेगी। इसके जरिए व्यापार, नवाचार, रक्षा, बंदरगाह, शिपिंग, विज्ञान-तकनीक, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कार्यबल गतिशीलता जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय नृत्य "कथक" की प्रस्तुति दी गई। क्रोएशियाई कथक नृत्यांगना और शिक्षिका एना ने कहा, मैंने भारत में कथक सीखा... मैंने यहां एक स्कूल खोला है और ये मेरी छात्राएं हैं। पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति देना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है... हमें भारतीय संस्कृति से बहुत लगाव है।"


पीएम मोदी की क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच और राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच से द्विपक्षीय वार्ता भी निर्धारित है। यह यात्रा यूरोपीय संघ के भागीदारों के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की क्रोएशिया के प्रधानमंत्री प्लेंकोविच से 2021 में कोप-26 और भारत-यूरोपीय संघ वर्चुअल नेताओं की बैठक के दौरान संक्षिप्त मुलाकात हो चुकी है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च 2019 में क्रोएशिया की राजकीय यात्रा की थी, जिसमें उन्हें क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द किंग ऑफ टॉमिस्लाव’ से सम्मानित किया गया था। 

ये भी पढ़ें:  Iran-Israel Tension: आज आर्मेनिया से दिल्ली पहुंचेंगे 90 कश्मीरी छात्र, भारत सरकार का निकासी अभियान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed