Poland: पीएम मोदी ने भारतवंशियों के बीच शांति का दो-टूक संदेश दिया, कहा- भारत बुद्ध की विरासत वाली धरती
दो दिवसीय पोलैंड पहुंचे पीएम मोदी ने भारतवंशियों को संबोधित किया। इससे पहले पोलैंड की राजधानी वॉरसा पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। वहीं भारतवंशियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत सबके विकास की बात करता है, आज का भारत सबके साथ है, सबके हित की सोचता है। उन्होंने यूक्रेन जाने से पहले युद्धविराम और शांति का दो टूक संदेश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के लोगों का लोकतंत्र पर अटूट भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि भारत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला जीवंत लोकतंत्र भी है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों का लोकतंत्र पर अटूट भरोसा है। ये भरोसा हमने हाल के चुनावों में भी देखा है। ये इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव था। उन्होंने कहा, 'मैंने देश की जनता को वादा किया है, मेरे तीसरे टर्म में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर रहेगा।'
#WATCH | Warsaw, Poland: PM Modi says, "In the last decade, the number of broadband users has become more than 940 million, which is the population of Europe and USA together...within 2 years, we made the 5G network reach every district in India. Now, we are working on 'Made in… pic.twitter.com/QhDk8lvWf7
— ANI (@ANI) August 21, 2024
इस दशक के अंत तक आठ ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है भारत
भारत के आर्थिक विकास और मजबूत संरचनात्मक विकास का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, नैस्कॉम का अनुमान है कि भारत अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण इस दशक के अंत तक आठ ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा।
#WATCH | Warsaw, Poland: PM Modi says, " You people helped the Indian students who were struck in Ukraine...you helped them a lot...Poland govt removed the visa restrictions for Indian students. Poland opened their doors for our students...today I want to congratulate you all,… pic.twitter.com/6LKWgrCouN
— ANI (@ANI) August 21, 2024
आज का भारत सबके साथ है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक, भारत की नीति थी कि सारे देशों से समान दूरी बनाए रखो, जबकि आज के भारत की नीति है, सारे देशों से नजदीकी बनाओ। आज का भारत सबसे जुड़ना चाहता है, आज का भारत सबके विकास की बात करता है, आज का भारत सबके साथ है, सबके हित की सोचता है। हमें गर्व है कि आज दुनिया, भारत को विश्व बंधु के रूप में सम्मान दे रही है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi addresses Indian diaspora during a community event in Warsaw, Poland.
— ANI (@ANI) August 21, 2024
He says, " Empathy is one of the identities of Indians. Whenever any trouble mounts in any country, India is the first country to extend help...when Covid came, India said… pic.twitter.com/Clt1H2fLzd
जामनगर के महाराजा का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, जब पोलैंड मुश्किलों से घिरा हुआ था, जब पोलैंड की हजारों महिलाएं और बच्चे शरण के लिए जगह-जगह भटक रहे थे, तक जामनगर के महाराजा दिग्विजय सिंह रणजीत सिंह जाडेजा आगे आए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए एक विशेष कैंप बनवाया। बकौल पीएम मोदी, जामनगर के तत्कालीन महाराज ने कैंप की महिलाओं और बच्चों से कहा था कि जैसे जामनगर के लोग मुझे बापू कहते हैं, वैसे मैं आपका भी बापू हूं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi addresses Indian diaspora during a community event in Warsaw, Poland.
— ANI (@ANI) August 21, 2024
He says, " India is going to start Jam Sahib Memorial Youth Action program. As part of this program, 20 Polish youths, will be invited to come to India. This way Poland… pic.twitter.com/ege3A2kqY8
भारतीय सैनिकों के बलिदान को याद किया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज ही मुझे मोंटे कसीनो मेमोरियल पर श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला है। ये मेमोरियल हजारों भारतीय सैनिकों के बलिदान को याद दिलाता है। इस बात का प्रमाण है कि कैसे विश्व के हर कोने में भारतीयों ने अपना कर्तव्य निभाया है।
पीएम ने पोलिश-भारतीय विरासत को अर्पित की श्रद्धांजलि#WATCH | Prime Minister Narendra Modi addresses Indian diaspora during a community event in Warsaw, Poland.
— ANI (@ANI) August 21, 2024
He says, " This scenery is wonderful and your enthusiasm... you people gave me a grand welcome here and I am very grateful to all of you for this..." pic.twitter.com/bR30Irm95y
भारतवंशियों को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने वारसॉ में वलीवडे-कोल्हापुर शिविर के स्मारक पर पोलिश-भारतीय विरासत को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने मोंटे कैसीनो युद्ध स्मारक के पास वलीवडे-कोल्हापुर शिविर के स्मारक पट्टिका पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसका उद्घाटन नवंबर 2017 में किया गया था।
Paid homage at the Kolhapur Memorial in Warsaw. This Memorial is a tribute to the great Royal Family of Kolhapur. This Royal Family was at the forefront of giving shelter to Polish women and children displaced due to the horrors of World War II. Inspired by the ideals of… pic.twitter.com/Nhb9flvqmH
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2024
'यह स्मारक कोल्हापुर के महान शाही परिवार को श्रद्धांजलि'
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, यह स्मारक कोल्हापुर के महान शाही परिवार को श्रद्धांजलि है। यह शाही परिवार द्वितीय विश्व युद्ध की भयावहता के कारण विस्थापित पोलिश महिलाओं और बच्चों को आश्रय देने में सबसे आगे था। महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास वलीवडे गांव में 5,000 से अधिक पोलिश लोग रहते थे। ये लोग एकजुट होकर अपनी मातृभूमि पर लौटने से पहले कई वर्षों तक काम करते रहे। द्वितीय विश्व युद्ध के चरम पर होने के वक्त इनमें से अधिकांश लोग पोलिश शिविरों से भागकर जमीन या समुद्र के रास्ते वहां पहुंचे थे।
पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा क्यों अहम है
इससे पहले पोलैंड में अपने प्रवास के दौरान मोदी राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मिलेंगे और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, ‘पोलैंड की मेरी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हमारे राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पोलैंड मध्य यूरोप में भारत का एक प्रमुख आर्थिक साझेदार है।’ पोलैंड में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पोलैंड के नेतृत्व के साथ चर्चा से दोनों पक्षों को विभिन्न विषयों पर शीर्ष स्तरीय विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलेगा।
ट्रेन से 10 घंटे की यात्रा करेंगे पीएम मोदी
बताया गया है कि पीएम मोदी ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से पोलैंड से कीव की यात्रा करेंगे। इस यात्रा में लगभग 10 घंटे लगेंगे। रूस की यात्रा के लगभग छह सप्ताह बाद पीएम मोदी यूक्रेन दौरे पर जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान की बात की है।