फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi Netherlands visit thanks dutch counterpart rob jetten

India Netherlands Ties: पीएम मोदी बोले- नीदरलैंड यात्रा से द्विपक्षीय संबंध हुए मजबूत, डच समकक्ष का जताया आभार

Sun, 17 May 2026 04:56 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, हेग।
पीटीआई, हेग। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 May 2026 04:56 PM IST
सार

India Netherlands Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड दौरा पूरा कर स्वीडन रवाना हो गए हैं। उन्होंने आतिथ्य के लिए डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन का आभार जताया और कहा कि भविष्य में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने अपनी नीदरलैंड यात्रा में जल प्रबंधन, तकनीक और जलवायु सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर दिया गया। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
pm modi Netherlands visit thanks dutch counterpart rob jetten
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड के अब स्वीडन के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अपने डच समकक्ष रॉब जेटेन को धन्यवाद दिया और भरोसा जताया कि दोनों देशों के संबंध आने वाले समय में मजबूत होंगे। 
विज्ञापन




प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री ने लिखा, मेरी नीदरलैंड यात्रा ने भारत और नीदरलैंड के संबंधों को नई गति दी है। दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के साथ-साथ जल संसाधन, सेमीकंडक्टर, नवाचार, रक्षा, सतत विकास और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भविष्य की एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा तैयार की है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, मैं गर्मजोशी से स्वागत और मुझे विदाई देने के लिए व्यक्तिगत रूप से हवाई अड्डे तक आने पर प्रधानमंत्री रॉब जेटेन का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे भरोसा है कि आने वाले वर्षों में भारत और नीदरलैंड की दोस्ती और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीदरलैंड के अफ्सलाउटडाइक बांध का दौरा किया
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को जेटेन के साथ नीदरलैंड के प्रसिद्ध अफ्सलाउटडाइक बांध का दौरा किया। इस दौरान भारत और नीदरलैंड ने जल प्रबंधन और जलवायु के अनुकूल बुनियादी ढांचे में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दौरे के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने कहा, जल प्रबंधन ऐसा क्षेत्र है, जिसमें नीदरलैंड ने ऐतिहासिक काम किया है। पूरी दुनिया इससे बहुत कुछ सीख सकती है। 

ये भी पढ़ें: भारत और नीदरलैंड के रिश्तों की नई उड़ान, 17 समझौतों के साथ बनी रणनीतिक साझेदारी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, हम भारत में आधुनिक तकनीक लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे सिंचाई, बाढ़ से सुरक्षा और अंतर्देशीय जलमार्ग नेटवर्क के विस्तार में मदद मिलेगी। 


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने अफ्सलाउटडाइक बांध को 'उत्कृष्टता और नवाचार का प्रतीक' बताया। मंत्रालय ने कहा कि यह बांध जल प्रबंधन, बाढ़ सुरक्षा और मीठे पानी के भंडारण में अहम भूमिका निभाता है।मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, इस यात्रा ने गुजरात के कल्पसर परियोजना के लिए डच विशेषज्ञता की उपयोगिता को उजागर किया। इस परियोजना का मकसद खंभात की खाड़ी के पास मीठे पानी का जलाशय और बांध बनाना है। मंत्रालय ने कहा, इस दौरे ने जलवायु अनुकूलन, जल तकनीक और टिकाऊ बुनियादी ढांचे में भारत-नीदरलैंड सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों को रेखांकित किया। 

पीएम मोदी चार देशों की यूरोप यात्रा के तहत शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर हेग पहुंचे थे। इस यात्रा में स्वीडन, नॉर्वे और इटली भी शामिल हैं। इसका मकसद कई अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed