जी-20 सम्मेलन: पीएम नरेंद्र मोदी यूएन महासचिव गुतारेस से की मुलाकात, क्लाइमेट चेंज पर हुई बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जी-20 शिखर सम्मेलन से अलावा यूएन महासचिव एंटोनियो गुतारेस से विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। अपने ट्वीटर हैंडल पर अपनी मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने लिखा है कि हमने इस मुलाकात के दौरान जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत के द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। साथ ही हमने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन पर भी बातचीत की जिससे जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत किस तरह के प्रयास कर रहा उसका भी जिक्र किया।
पीएम मोदी और एंटोनियो गुतारेस के साथ बातचीत में पोलैंड के काटोवाइस में होने वाली 'कोप 24' जलवायु परिवर्तन पर अहम बातचीत हुई। महासचिव ने इस बात पर जोर दिया कि भारत जलवायु परिवर्तन के समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।
पीएम मोदी अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखते हैं कि हम भारतीय अर्जेंटीना की संस्कृति और खेल-खिलाड़ियों से कितने प्रभावित हैं इसकी जानकारी भी दी। साथ ही हमने भारत-अर्जेंटीना की दोस्ती और भारत में लोग अर्जेंटीना की संस्कृति के साथ-साथ खेल में उनकी उपलब्धियों के बड़े प्रशंसक हैं कि जानकारी भी दी। साथ ही पीएम मोदी ने सचिव सहित अर्जेंटीना के लोगों को 2019 में प्रयागराज में होने वाले कुंभ और काशी में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस के लिए आमंत्रित किया है।
Excellent meeting with Mr. @antonioguterres, @UN Secretary-General.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2018
There were wide-ranging deliberations on various global issues.
We talked about mitigating climate change and India’s efforts in this regard through initiatives like the International Solar Alliance. pic.twitter.com/NIQZS671gI