फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi meets Japanese Prime Minister Fumio Kishida G7 Summit news and updates

G7 Summit: प्रधानमंत्री मोदी ने जापान में किशिदा से की मुलाकात, आज राष्ट्रपति जेलेस्की के साथ करेंगे बैठक

Sat, 20 May 2023 07:18 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हिरोशिमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हिरोशिमा Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 20 May 2023 07:18 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आपको जी7 के शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं। आपने जी7 समिट में भारत को आमंत्रित किया इसके लिए भी मैं आपका बहुत आभारी हूं।

विज्ञापन
pm modi meets Japanese Prime Minister Fumio Kishida G7 Summit news and updates
पीएम मोदी, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जापान की मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आपको जी7 के शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं। आपने जी7 समिट में भारत को आमंत्रित किया इसके लिए भी मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैंने जो बोधि वृक्ष आपको दिया था उसको आपने हिरोशिमा में लगाया और जैसे-जैसे वो बढ़ेगा भारत-जापान के संबंधों को मजबूती मिलेगी। ये वो वृक्ष है जो बुद्ध के विचारों का अमरत्व प्रदान करता है।
विज्ञापन

 

महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और उसका अनावरण करने का अवसर देने के लिए जापान सरकार को धन्यवाद दिया।
 

हिरोशिमा शब्द सुनते ही सहम जाती है दुनिया
मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भी दुनिया 'हिरोशिमा' शब्द सुनते ही सहम जाती है। मुझे जी7 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी जापान यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला। आज दुनिया जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद से पीड़ित है। पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है। उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है।

आगे जापान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिरोशिमा में महात्मा गांधी की मूर्ति अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी। मेरे लिए यह जानना एक महान क्षण है कि मैंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष उपहार में दिया था, वह यहां हिरोशिमा में लगाया गया है ताकि लोग यहां आने पर शांति के महत्व को समझ सकें। मैं महात्मा गांधी को सम्मान देता हूं।

साथ ही जापान के हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं यहां हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और उसका अनावरण करने का अवसर देने के लिए जापान सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए और विश्व कल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए। यही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
 


भारतीय समुदाय के लोगों से मिले मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एक महिला ने पीएम मोदी को पटका भी पहनाई।

हिरोशिमा के मेयर मतसुई काजुमी बोले-  हमारी इच्छा बिल्कुल महात्मा गांधी की नीति से मेल खाती
जापान के हिरोशिमा में पीएम मोदी द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने पर हिरोशिमा के मेयर मतसुई काजुमी ने कहा कि महात्मा गांधी एक बहुत सम्मानित इंसान थे जिन्होंने जीवन भर अहिंसा को अपनाया। इस शहर में उनकी आवक्ष प्रतिमा की यह प्रस्तुति बहुत सार्थक है क्योंकि हमारी इच्छा बिल्कुल महात्मा गांधी की नीति से मेल खाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed