फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pm modi japan visit, Watch video, Japanese kids talks in hindi with pm modi in Tokyo goes viral

Watch Video: जापानी बच्चे ने 'हिंदी' में बात कर पीएम मोदी को किया हैरान, प्रधानमंत्री बोले- वाह! तुमने कहां से सीखी

Mon, 23 May 2022 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 23 May 2022 09:35 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को क्वाड सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के पीएम फूमियो किशिदा और नव-निर्वाचित ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Pm modi japan visit, Watch video, Japanese kids talks in hindi with pm modi in Tokyo goes viral
पीएम मोदी जापानी बच्चों से बात करते हुए - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद एक होटल में भारतीय प्रवासियों के साथ-साथ जापानी नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इन सभी लोगों के साथ बातचीत के दौरान जो बात सबसे अलग थी, वह थी वहां के बच्चों के साथ उनकी हिंदी में बातचीत। बच्चों के साथ पीएम मोदी की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। जापानी बच्चों में से एक ने तो प्रधानमंत्री से हिंदी में भी बात की। बच्चे से स्पष्ट रूप से प्रभावित पीएम मोदी ने पूछा, वाह! आपने हिंदी कहां से सीखी? आप इतनी अच्छी हिंदी कैसे बोल लेते हैं।

विज्ञापन


Koo App

This is so beautiful and I just can’t stop myself getting exhilarated..... बेहद सुंदर! #PMModiInJapan 🇮🇳🇯🇵

View attached media content

- Kiren Rijiju (@kiren.rijiju) 24 May 2022

विज्ञापन


भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 
पीएम मोदी आज शाम चार बजे भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का टोक्यो में भारतीय समुदाय ने जबरदस्त स्वागत किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जापान के भारतीय समुदाय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है। वे भारत में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। मैं गर्मजोशी से स्वागत के लिए जापान में प्रवासी भारतीयों को धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Koo App

जापान में आपका स्वागत है! #PMModiInJapan

View attached media content

- Kamal Patel (@KamalPatelBJP) 23 May 2022



पीएम मोदी ने दिया बच्चों को आशीर्वाद
पारंपरिक वेशभूषा में आए बच्चों ने कहा कि पीएम मोदी ने हमें आशीर्वाद और ऑटोग्राफ दिया। इन्हीं में से एक जापानी बच्चे ने कहा पीएम ने मुझसे पूछा कि क्या मैं हिंदी बोल सकता हूं। 



पीएम मोदी ने बताया जापान यात्रा का उद्देश्य
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग हमारी विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू है। मार्च शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री किशिदा और मैं जापान से भारत में अगले पांच वर्षों में सार्वजनिक और निजी निवेश, साथ ही वित्तपोषण में 5 लाख करोड़ रुपये प्राप्त करने के अपने इरादे की घोषणा की थी। आगामी यात्रा के दौरान, मैं इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हमारे देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लक्ष्य के साथ जापानी व्यापार जगत के नेताओं से मिलूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed