फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi Japan Visit: Narendra Modi meets PM Fumio Kishida also attend funeral of Shinzo Abe

PM Modi Japan Visit: शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए पीएम मोदी, दोस्त को यादकर हुए भावुक

Tue, 27 Sep 2022 03:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Sep 2022 03:58 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा, दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।

विज्ञापन
PM Modi Japan Visit: Narendra Modi meets PM Fumio Kishida also attend funeral of Shinzo Abe
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

जापान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यों में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान संबंध को लेकर चर्चा हुई। फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे। 

विज्ञापन


शिंजो आबे को किया याद
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को भी याद किया। उन्होंने कहा, दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।

विज्ञापन


आबे के अंतिम संस्कार में हुए शामिल 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए। पीएम मोदी के अलावा अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी आबे के अंतिम संस्कार में पहुंची हैं। इसके अलावा 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि जापान पहुंचे हैं। बता दें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जुलाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 


पीएम मोदी ने कही यह बात 
पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं इस साल की शुरुआत में टोक्यो में था, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पूर्व पीएम आबे के राजकीय अंतिम संस्कार के गंभीर कार्यक्रम के लिए वापस आऊंगा। वह एक महान नेता, एक असाधारण व्यक्ति और भारत-जापान मित्रता में विश्वास करने वाले व्यक्ति थे। वह लाखों लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

इस बीच राजकीय अंतिम संस्कार के बाद पीएम मोदी ने अकासा पैलेस में अकी आबे के साथ एक निजी बैठक की। प्रधानमंत्री ने अबे सैन के साथ अपनी प्यारी यादों को याद किया और इस अपूर्णनीय नुकसान पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। विदेश मंत्रालय अरिंदम बागची ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed