फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi honoured with agricola medal in italy dedicates award to farmers scientists

इटली: पीएम मोदी को एग्रीकोला पदक से किया गया सम्मानित, बोले- यह करोड़ों किसानों, वैज्ञानिकों का सम्मान है

Wed, 20 May 2026 09:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 May 2026 09:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोम में एफएओ मुख्यालय में एग्रीकोला पदक से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने भारत के किसानों और कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारत में वैज्ञानिक, जलवायु-अनुकूल और तकनीक आधारित खेती के जरिये कम संसाधनों में अधिक उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
pm modi honoured with agricola medal in italy dedicates award to farmers scientists
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई/एक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) मुख्यालय में आयोजित समारोह में एग्रीकोला पदक से सम्मानित किया गया। एफएओ के महानिदेशक डॉ. क्यू डोंगयू ने प्रधानमंत्री को यह पदक सौंपा। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनके योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया। इसमें भारत में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा मजबूत करने और ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रमुख पहलों को शामिल किया गया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सम्मान पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
एफएओ एग्रीकोला पदक सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पिछले 10 वर्षों में लगभग 3000 जलवायु-अनुकूल फसल किस्में विकसित की गई हैं। देश के करोड़ों किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। हमारा मानना है कि खेती का भविष्य केवल 'ज्यादा उत्पादन' में नहीं, बल्कि 'बेहतर उत्पादन' में है। इसी सोच के साथ जैव विविधता बढ़ाने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया जा रहा है। भारत का अनुभव दुनिया को दिखा रहा है कि बड़े स्तर पर काम और स्थिरता साथ-साथ चल सकते हैं। तकनीक और समावेशन एक-दूसरे को मजबूत कर सकते हैं। विज्ञान आधारित खेती वैश्विक खाद्य सुरक्षा की मजबूत नींव बन सकती है। 
विज्ञापन


'वैज्ञानिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हजारों वर्षों की शिक्षा और कृषि परंपरा के साथ हमारा देश विज्ञान, तकनीक और नवाचार आधारित सोच के जरिये कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम केवल उत्पादन बढ़ाने पर नहीं, बल्कि टिकाऊ, जलवायु-अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार खेती व्यवस्था बनाने पर भी काम कर रहे हैं। इसलिए पूरे भारत में मिशन मोड में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के जरिये किसानों को मिट्टी की वैज्ञानिक जांच और पोषक तत्वों के आधार पर सलाह दी जा रही है। 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' (हर बूंद से ज्यादा फसल), माइक्रो इरिगेशन (सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली) और प्रिसिजन फार्मिंग (सटीक खेती या आधुनिक तकनीक आधारित खेती) जैसे अभियानों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि कम पानी में ज्यादा फसल का उत्पादन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'परिश्रम ही सफलता की कुंजी': मेलोनी ने किया हिंदी कहावत का जिक्र, कहा- मजबूत हो रहे भारत-इटली संबंध


'भारत में कृषि जीवन की मुख्यधारा'
उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति में कृषि केवल फसल उगाने का माध्यम नहीं है। इसे इंसान और धरती माता के बीच गहरे और पवित्र रिश्ते का दर्जा दिया गया है। भारत में कृषि जीवन की मुख्यधारा है। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा और जीवन मूल्यों का प्रतिबिंब है। हम धरती को 'मां' कहते हैं और किसानों को 'धरती पुत्र'। हजारों साल पुराने यही मूल्य आज भी हमारे प्रयासों की प्रेरणा हैं। 

अन्नदाताओं को समर्पित किया सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भव्य स्वागत और एग्रीकोला पदक से सम्मानित करने के लिए मैं एफएओ के महानिदेशक का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। भारत के लिए उनके मित्रतापूर्ण शब्दों और एफएओ में वर्षों के योगदान के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों, कृषि वैज्ञानिकों और श्रमिकों का सम्मान है। यह भारत की उस प्रतिबद्धता का भी सम्मान है, जिसके केंद्र में मानव कल्याण, खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ विकास है। मैं इस मेडल को विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और इसे भारत के अन्नदाताओं को समर्पित करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed