फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italian PM Giorgia Meloni uses the Hindi proverb to describe PM Modi's visit and India-Italy relations

'परिश्रम ही सफलता की कुंजी': मेलोनी ने किया हिंदी कहावत का जिक्र, कहा- मजबूत हो रहे भारत-इटली संबंध

Wed, 20 May 2026 06:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 May 2026 06:19 PM IST
सार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा और भारत-इटली संबंधों की सराहना करते हुए हिंदी कहावत 'परिश्रम ही सफलता की कुंजी है' का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों में नया अध्याय जोड़ता है और साझेदारी को मजबूत करता है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Italian PM Giorgia Meloni uses the Hindi proverb to describe PM Modi's visit and India-Italy relations
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हिंदी की कहावत का इस्तेमाल किया। मेलोनी ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की यात्रा और भारत-इटली संबंधों का जिक्र करते हुए कहा-'परिश्रम ही सफलता की कुंजी है'। 
विज्ञापन




'पीएम मोदी की यात्रा से खुला संबंधों का नया अध्याय'
इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा, आपकी यह यात्रा हमारे लिए सम्मान की बात है। यह हमारे देश के साथ संबंधों में एक नया अध्याय खोलती है। आप लंबी साझेदारी की जिस किताब को मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं, यह उसका आखिरी पन्ना नहीं होगा। हम अपने काम को सबसे बेहतर तरीके से करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
हिंदी कहावत का इस्तेमाल किया
उन्होंने कहा, 'परिश्रम' एक भारतीय शब्द है, जो इस भावना को बहुत अच्छे तरीके से दर्शाता है। इसका मतलब कड़ी मेहनत है। मैं जानती हूं कि भारत में इस शब्द का बहुत इस्तेमाल होता है। एक लोकप्रिय कहावत भी है- परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इसका मतलब है कि कठिन मेहनत ही सफलता का रास्ता है और हम भी अपने संबंधों को इसी सोच के साथ मजबूत कर रहे हैं, जहां मेहनत सबसे अहम बन जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed