फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pm modi heard the poem at the howdy modi program in Houston

'हाउडी मोदी' में पीएम मोदी ने सुनाई कविता, कहा- मुश्किलों का अंबार मेरे हौसलों की मीनार है

Mon, 23 Sep 2019 04:10 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 23 Sep 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
Pm modi heard the poem at the howdy modi program in Houston
PM Modi in Houston - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ह्यूस्टन में रविवार की रात 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।  देश को मजबूत बनाने की दिशा में उठाये गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘भारत में सब अच्छा है, भारत में सब चंगा है।’

विज्ञापन



विज्ञापन


पीएम ने एक शेर पढ़ते हुए कहा, वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो हमारे हौसलों की मीनार है। भारत अब चुनौतियों को टाल नहीं रहा है, बल्कि उनसे टकरा रहा है। भारत समस्याओं के पूर्ण समाधान पर ध्यान दे रहा है। भारत अब असंभव को संभव करके दिखा रहा है, बहुत कुछ इरादे साथ लेकर चल रहा है। पुरानी मान्यताओं को जड़ से खत्म कर रहा है। हम निवेश का माहौल बना रहे हैं। कॉरपोरेट टैक्स में भारी कमी करने का फैसला लिया है। बडे़ पैमाने पर एफडीआई आई है। आप भी भारत आएं और निवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में सब अच्छा है
पीएम ने कहा, मोदी अकेले कुछ भी नहीं है। मैं 130 भारतीयों के आदेश पर काम करने वाला साधारण व्यक्ति हूं। जब आपने पूछा है कि हाउडी मोदी। मेरा मन कहता है कि भारत में सब अच्छा है। इन पंक्तियों को बंगाली, गुजराती, संस्कृत, कन्नड़, मलयाली, पंजाबी, अंग्रेजी समेत आठ भाषाओं में दोहराया। मोदी ने कहा, हमारे मित्र ट्रंप और कई अमेरिकी साथी यह सोच रहे हैं कि मैंने क्या बोला तो जवाब यही है कि एवरीथिंग इज फाइन। भारत में सब अच्छा है, यही हाउडी मोदी का जवाब है।

सभी भाषाओं की अहमियत पर जोर
भाषा पर जोर देते हुए मोदी ने कहा, हमारे देश में भाषा ही सामासिक सांस्कृतिक का आधार है। अलग-अलग भाषा ही हमारी पहचान है। यह विविधता में एकता ही हमारी ताकत है। विविधता भारत के जीवंत लोकतंत्र का प्रतीक है। यही हमारी पहचान है। 

बन रही है नई हिस्ट्री और केमिस्ट्री

फिर से मंच पर आए मोदी ने उत्साहित भीड़ को देखकर कहा, ये जो दृश्य है, वह अकल्पनीय है। विशालता और भव्यता टेक्सास के स्वभाव में है। आज हम यहां एक नया इतिहास और भारत व अमेरिका के बीच परवान चढ़ते रिश्तों का नया रूप देख रहे हैं। आज यहां नई हिस्ट्री और केमिस्ट्री बन रही है। ट्रंप का यहां आना, मेरे लिए, भारत के लिए और अमेरिका में रह रहे भारतीयों और 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। स्टेडियम में आने वाले लोगों का स्वागत करता हूं और जो लोग यहां नहीं आ पाए, उनसे क्षमा मांगता हूं। आज ह्यूस्टन ने यह साबित कर दिया है कि वह बेहद मजबूत है।


न्यू इंडिया भारत का सबसे बड़ा संकल्प

मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 21वीं सदी में देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए मंत्र है विकास। यह सबसे चर्चित शब्द है। यह मोदी नहीं भारतीयों की वजह से संभव हुआ है। देश का सबसे बड़ा मंत्र है-सबका साथ-सबका विकास। आज जन भागीदारी भारत की सबसे बड़ी नीति। आज भारत पहले के मुकाबले और तेज गति से बढ़ रहा है। आज भारत का सबसे बड़ा नारा संकल्प से सिद्धि है और संकल्प न्यू इंडिया है। भारत इस सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर रहा है। इसके लिए हम किसी और से नहीं, खुद से मुकाबला कर रहे हैं। ह्यूस्टन में पीएम मोदी ने कहा कि धैर्य हमारी पहचान, लेकिन अब हम अधीर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed