फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi greeted with ‘Modi, Modi’, ‘Abki Baar Modi Sarkar’ chants in UAE

Video: 'मोदी-मोदी, अबकी बार मोदी सरकार' के नारों से गूंज उठा दुबई; 'भारत माता की जय' के साथ हुआ पीएम का स्वागत

Fri, 01 Dec 2023 08:44 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 01 Dec 2023 08:44 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे। यहां भारतीय प्रवासियों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया, इसके बाद एक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति हुई। उनके भव्य स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
PM Modi greeted with ‘Modi, Modi’, ‘Abki Baar Modi Sarkar’ chants in UAE
भारत माता की जय के साथ हुआ पीएम मोदी का स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी देश की यात्रा पर जाते हैं, तो उनका स्वागत देखने लायक होता है। हर कोई उनसे मिलने के लिए उत्साहित होता है। ऐसा ही कुछ गुरुवार देर रात देखने को मिला। दरअसल, पीएम मोदी संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जोर-जोर से लोगों ने 'मोदी-मोदी' और 'अबकी बार मोदी सरकार' के नारे लगाए। इसके अलावा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् की भी गूंज सुनाई दी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
बता दें, प्रधानमंत्री कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे। यहां भारतीय प्रवासियों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया, इसके बाद एक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति हुई। उनके भव्य स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रवासी भारतीयों को 'मोदी, मोदी', 'अबकी बार मोदी सरकार' और 'वंदे मातरम' जैसे नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। वहीं, एक अन्य वीडियो में पीएम मोदी को हाथ मिलाते और सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन...
भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने पीएम मोदी से मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह 20 साल से यूएई में रह रहे हैं, लेकिन आज, ऐसा लगा जैसे कोई अपना इस देश में आया है। उन्होंने आगे कहा कि जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा है, वह भारत का हीरा है। एक अन्य सदस्य ने कहा, 'हम पीएम मोदी को यहां देखकर बहुत खुश हैं। दुनिया को पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है।'



हमारी जीवंत संस्कृति और मजबूत संबंधों का प्रमाण
वहीं, पीएम मोदी ने भी दुबई में भारतीय समुदाय से मिलने के बाद खुशी भी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि दुबई में भारतीय लोगों के गर्मजोशी भरे स्वागत से बहुत प्रभावित हूं। उनका समर्थन और उत्साह हमारी जीवंत संस्कृति और मजबूत संबंधों का प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed