फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi and the Prince of UAE will sign CEPA Today Agreement will increase the economic potential of both countries

कारोबार को मजबूती: पीएम मोदी और यूएई के राजकुमार आज करेंगे सीईपीए पर हस्ताक्षर, करार से बढ़ेगी दोनों देशों की आर्थिक क्षमता

Fri, 18 Feb 2022 03:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Feb 2022 03:37 AM IST
सार

संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह एक महत्वपूर्ण करार है, जिससे दोनों देशों की आर्थिक क्षमता बढ़ेगी।

विज्ञापन
PM Modi and the Prince of UAE will sign CEPA Today Agreement will increase the economic potential of both countries
भारत-यूएई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच कारोबार को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के राजकुमार शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान शुक्रवार को व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। दोनों नेता वर्चुअल बैठक में इस करार पर हस्ताक्षर करेंगे।

विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह एक महत्वपूर्ण करार है, जिससे दोनों देशों की आर्थिक क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस करार से भारत और यूएई के बीच 60 अरब डॉलर के कारोबार के बढ़कर अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सुधीर ने कहा कि सीईपीए से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ होगी। दोनों देशों में द्विपक्षीय और कारोबारी रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अब तक तीन बार यूएई की दौरा कर चुके हैं, वहीं अबू धाबी के राजकुमार भी दो बार 2016 और 2017 में भारत आ चुके हैं। यूएई में करीब 35 लाख भारतीय नागरिक हैं, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और मानवीय रिश्ते कायम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed