{"_id":"60d12aa88ebc3e33542e9f60","slug":"pm-imran-said-if-kashmir-issue-is-resolved-then-pakistan-no-need-for-atomic-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान के बिगड़े बोल: कहा- यौन हिंसा के लिए महिलाओं के कम कपड़े जिम्मेदार ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान खान के बिगड़े बोल: कहा- यौन हिंसा के लिए महिलाओं के कम कपड़े जिम्मेदार
Tue, 22 Jun 2021 05:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 22 Jun 2021 05:41 AM IST
सार
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में हर दिन कम से कम 11 दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। जबकि पिछले छह सालों में 22000 से कुछ अधिक मामले ही पुलिस में दर्ज हुए।
विज्ञापन
PM Imran Khan
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने विवादित बयान को लेकर एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। देश में महिलाओं के साथ बढ़ी यौन हिंसा की घटना के लिए उन्होंने उनके कपड़ों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
एचबीओ पर दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अगर महिला बहुत कम कपड़े पहनती है तो इसका पुरुषों पर असर होगा। हां, अगर वह रोबोट हैं तो ऐसा नहीं होगा। यह कॉमन सेंस की बात है।
विज्ञापन
इमरान की इस विवादित टिप्पणी पर दुनिया भर में आलोचना शुरू हो गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने भी उन पर निशाना साधा है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने इमरान को बीमार और महिला विरोधी करार देते हुए कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन
इंटरनेशनल कमिशन ऑफ ज्यूरिस्ट की दक्षिण एशिया की कानूनी सलाहकार रीमा ओमर ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री इमरान खान का यौन हिंसा पर आया बयान बेहद निराशाजनक है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर पीड़ित को ही दोषी ठहराया है।यह घटिया है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में हर दिन कम से कम 11 दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। जबकि पिछले छह सालों में 22000 से कुछ अधिक मामले ही पुलिस में दर्ज हुए। इनमें से अब तक सिर्फ 77 लोगों को ही सजा मिली है जो महज 0.3 फीसदी ही है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। उन्होंने दावा किया है कि अगर कश्मीर का मुद्दा सुलझ जाए तो पाकिस्तान को परमाणु हथियारों की कोई जरूरत नहीं रहेगी।
इमरान खान परमाणु हथियारों के बिल्कुल खिलाफ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि उन्हें परमाणु हथियारों के बढ़ने के बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है। इमरान खान ने एचबीओ पर प्रसारित एक इंटरव्यू में कहा, जहां तक मैं जानता हूं कि यह आक्रामक चीज नहीं है। कोई भी देश जिसका पड़ोसी सात गुना बड़ा है, वह चिंतित रहेगा।
इमरान खान ने यह भी कहा कि वह परमाणु हथियारों के बिल्कुल खिलाफ हैं। पाकिस्तानी पीएम ने कहा, मैं हमेशा से ही इसके खिलाफ रहा हूं। हमारी भारत के साथ तीन बार जंग हो चुकी है। इसके बाद हमारे पास परमाणु हथियार हैं। तब से लेकर अब तक कोई भी युद्ध भारत के साथ नहीं हुआ है।
परमाणु बम बनाने के बाद भारत के साथ झड़प हुई, युद्ध नहीं
पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि परमाणु बम बनाने के बाद हमारी भारत के साथ सीमा पर झड़पें हुईं है, लेकिन युद्ध नहीं हुआ है। इमरान खान ने कहा कि जिस समय कश्मीर के मुद्दे पर एक समाधान हो जाएगा, दोनों पड़ोसी देश एक सभ्य नागरिक की तरह से रहेंगे। हमें परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं रहेगी।
इसी साक्षात्कार के दौरान दुनियाभर में कथित ‘इस्लामोफोबिया’ पर लगातार ‘ज्ञान’ दे रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उइगर मुस्लिमों के मुद्दे पर बुरी तरह से घिर गए।
पीएम के भूगोल ज्ञान का उड़ा मजाक
चीन के उइगरों के अत्याचार पर इमरान खान ने कहा कि वह पेइचिंग के साथ बंद कमरे में बात करते हैं। यही नहीं, पाकिस्तानी पीएम के भूगोल ज्ञान पर भी अब उनकी अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हो रही है। उइगरों पर फंसे इमरान खान ने कश्मीर-कश्मीर की रट लगानी शुरू कर दी।
इसके बाद इमरान खान ने कहा, पश्चिमी देश कश्मीर में अत्याचार पर क्यों चुप हैं? इमरान के इस जवाब पर जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आपको चीन पैसा दे रहा है, इसलिए आप चुप हैं तो इस पर इमरान बगले झांकने लगे।
उन्होंने कहा कि जो मेरे देश की सीमा पर है, मैं उनके बारे में ज्यादा चिंतित हूं। इस पर एक बार फिर से इमरान खान फंस गए क्योंकि चीन का शिंजियांग प्रांत पाकिस्तान की सीमा पर ही है। इस पर इमरान खान ने सफाई दी कि वह अपने देश के ‘हिस्से’ कश्मीर की बात कर रहे हैं।