फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Plane crashed in France and storm devastation in Japan, read important news

Big News: फ्रांस में रनवे से आगे निकल पास की झील में गिरा विमान, मध्य जापान में तूफान से तबाही,पढ़ें अहम खबरें

Sun, 25 Sep 2022 05:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 25 Sep 2022 05:13 AM IST
सार

बोइंग 737 विमान के चालक दल के सभी तीन सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह विमान मोंटपेलियर शहर के बाहर स्थित हवाई अड्डे पर कुछ जरूरी चीजें लेने के लिए उतरा था।

विज्ञापन
Plane crashed in France and storm devastation in Japan, read important news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फ्रांस के भूमध्यसागरीय तट स्थित एक हवाई अड्डे को अनिश्चित काल के लिए बंद करना पड़ा है, क्योंकि एक मालवाहक विमान अपने रनवे से आगे निकल गया और पास में स्थित झील के पानी में जा गिरा। इस बोइंग 737 विमान के चालक दल के सभी तीन सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह विमान मोंटपेलियर शहर के बाहर स्थित हवाई अड्डे पर कुछ जरूरी चीजें लेने के लिए उतरा था। अब दुर्घटनाग्रस्त विमान को यहां से हटाने तक हवाई अड्डे को यात्रियों और मालवाहकों के लिए बंद कर दिया गया है। दुर्घटना की जांच चल रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान : कर्ज चुकाने के भी लाले, पुनर्निर्धारित करने की मांग 
कंगाल पाकिस्तान के सामने कर्ज चुकाने के भी लाले हैं। उसने अमीर देशों के पेरिस क्लब को चुकाए जाने वाले 1000 करोड़ डॉलर के बराबर कर्ज को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया है। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्तीना जॉर्जिया से अनुरोध किया है कि उसे कर्ज के नवंबर में मिलने वाले बकाया 300 करोड़ डॉलर को अग्रिम दिला दिया जाए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल के हवाले से यह खबर दी। 
विज्ञापन


इससे पहले वैश्विक वित्त बाजारों के निवेशकों में उस समय घबराहट फैल गई थी, जब खबर आई कि पाकिस्तान ने व्यावसायिक समेत अपने पूरे कर्ज में राहत देने की मांग की है। मिफ्ताह ने न्यूयॉर्क से ट्वीट में कहा, हमने यूरोप के व्यावसायिक बैंकों से कर्ज में कोई राहत नहीं मांगी है, न ही इसकी जरूरत है। 20 साल में यह तीसरी बार है, जब 17 सदस्यीय पेरिस क्लब पाकिस्तान का कर्ज पुनर्निर्धारित करेगा। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य जापान में तूफान से तबाही, 2 की मौत
मध्य जापान में आए भीषण तूफान ‘तलस’ से देशभर में तबाही मचा दी है। यहां शनिवार को लगातार हुई भारी बारिश और तूफान के कारण दो की मौत हो गई और हजारों घरों की बिजली चली गई। क्योदो एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी टोक्यो के शिजुओका सिटी का हाल अधिक खराब है।

जापान के मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी से पता चला कि राजधानी टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम स्थित शिजुओका सिटी पर तूफान की अधिक मार पड़ी है। वहां बृहस्पतिवार से ही बारिश जारी है। तूफान तलस की गति 65 किमी प्रति घंटा है। यहां भूस्खलन में करीब 40 साल की उम्र के शख्स की मौत हो गई और 29 साल के शख्स की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इसके अलावा तूफान के कारण एहतियातन 1.20 लाख घरों की बिजली काट दी गई। कई जगह बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। टोक्यो से 30 किमी दक्षिण में योकोहामा सिटी में शनिवार  दोपहर तक 3,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

इंडोनेशिया में 6.2 की तीव्रता का भूकंप, जनहानि नहीं
इंडोनेशिया के उत्तरी प्रांत एकेह में शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, इससे तत्काल किसी बड़े नुकसान या सुनामी का कोई खतरा नहीं पाया गया। लेकिन लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। 

अमेरिकी भू विज्ञान सर्वेक्षण ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर शनिवार को आए भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई और इसका केंद्र एकेह प्रांत के तटीय शहर मिउलाबोह से 40 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में सतह से 49 किलोमीटर नीचे था। इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु एवं भूभौतिक एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई।

पटना में अपराधियों ने पुलिस कांस्टेबल को किया अगवा
बिहार की राजधानी पटना से अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस कांस्टेबल को अगवा कर लिया है। शनिवार सुबह महुआ बाग से बीएमपी-5 में तैनात कांस्टेबल शशि भूषण सिंह को बोलेरो सवार अपराधियों ने अगवा कर लिया। आरा के रहने वाले शशि आठ साल एसटीएफ में भी कार्यरत रहे हैं। उनके रिश्तेदार ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे बिना नंबर लगे बोलेरो सवार कुछ लोगों ने उनको जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथ लेकर चले गए। मामले की प्राथमिकी रूपसपुर थाना में दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हम लोग लगातार डर के साए में जी रहे : सिब्बल
कांग्रेस के पूर्व नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि हम लोग लगातार जांच एजेंसियों, सत्ता और पुलिस के डर के साए में जी रहे हैं। धर्म के एक हथियार के रूप में इस्तेमाल के बारे में बात करते हुए सिब्बल ने कहा कि भले ही यह पूरी दुनिया में हो रहा हो, भारत धर्म के इस्तेमाल का एक ज्वलंत उदाहरण है। कहा, आज भारत में नफरत फैलाने वाले भाषण देने में जो शामिल हैं, वे एक खास विचारधारा का हिस्सा हैं।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 16 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजकोट स्थित इंडस्ट्रीज के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 16 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया। ईडी अधिकारी के मुताबिक, राजकोट स्थित मंदीप इंडस्ट्रीज ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से धोखाधड़ी करके कर्ज नहीं चुकाया। इस मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसके आधार पर जांच गई तो पता चला कि बैंक को 44.64 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

मुद्दों से ध्यान भटकाने को हिंसा को बढ़ावा दे रही भाजपा : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को घरेलू गैस और ईंधन की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस लोगों का इन ज्वलंत मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए नफरत और हिंसा को बढ़ावा दे रही है। अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत शनिवार शाम थेक्किनकाडू मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने केंद्र सरकार पर पांच, छह पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, हमने कभी उस स्तर की देश को बेरोजगारी नहीं दी जिस स्तर की आपने दी है। उन्होंने कहा, यूपीए शासन में गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी तो प्रधानमंत्री मोदी उसकी आलोचना करते थे, लेकिन अब एक गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये है मगर वह एक शब्द नहीं बोलते।

भाजपा के चिंतन शिविर में पहुंचे सद्गुरु जग्गी, समझौते पर हस्ताक्षर
असम भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय चिंतिन शिविर का उद्घाटन शनिवार को काजीरंगा में हुआ। शिविर में में आध्यात्मिक सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, सद्गुरु की दूरदृष्टि से चिंतन शिविर को लाभ मिलेगा और भविष्य में बेहतर काम करने व रोडमैप बनाने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। इस दौरान सीएम हिमंत ने मिट्टी बचाओ आंदोलन पर सद्गुरु के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। मिट्टी के सतत उपयोग को बढ़ावा देने और इसके क्षरण को रोकने के लिए हस्ताक्षर किए गए।

पश्चिम बंगाल : कलिम्पोंग से संदिग्ध पाक एजेंट गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स ने कलिम्पोंग से संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान पीर मोहम्मद के रूप में हुई है। वह रावलपिंडी में पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में था। पूछताछ में पता चला है कि पीर कई जरूरी दस्तावेज पाकिस्तान भेजता था। उसके मोबाइल से तस्वीरें मिलीं, जो मुख्य रूप से भारतीय सेना के विभिन्न शिविरों की थीं। आरोपी के पास से दो मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद हुआ है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। उसके मोबाइल पर कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं, जिसके साथ वह नियमित संपर्क में था। जांच के दौरान पता चला है कि एप के माध्यम से उसे निर्देश आते थे। इसके बदले काफी मोटा पैसा दिया जाता था।

केरल में किशोरी से दुष्कर्म में यूपी के चार मजदूर गिरफ्तार
केरल के कोझिकोड जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने यूपी के चार मजदूरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यूपी की 16 वर्षीय लड़की की ट्रेन यात्रा के दौरान आरोपी से जान-पहचान हुई थी। वह अपनी बहन से मिलने वाराणसी से चेन्नई जा रही थी। हालांकि, आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर उसे दूसरे स्टेशन पर उतरने के लिए मना लिया। बाद में आरोपी पलक्कड़ स्टेशन पर उतरे और सड़क मार्ग से कोझिकोड के लिए रवाना हो गए। इसके बाद उसे पलायम के एक लॉज में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महालया आज, बंगाल में अंतिम चरण में दुर्गापूजा की तैयारियां
आज महालया है और बंगाल सहित पूरे पूर्वोत्तर भारत में दुर्गापूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कोलकाता में थीम आधारित पूजा पंडाल बन रहे हैं। महालया के बाद 10 दिवसीय दुर्गा पूजा औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। दक्षिण कोलकाता के प्रसिद्ध चेतला अग्रणी क्लब के पूजा पंडाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को मां दुर्गा का चक्षु दान करेंगी। इस अवसर पर मंत्री बाबुल सुप्रियो और फिरहाद हकीम भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed