{"_id":"697708ace8c392f7fa04d235","slug":"plane-crash-occurred-in-maine-usa-the-jet-crashed-during-takeoff-faa-ntsb-launch-probe-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Plane Crash: बर्फीले तूफान में टेकऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार, आठ सवार में सात की मौत; एक सुरक्षित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Plane Crash: बर्फीले तूफान में टेकऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार, आठ सवार में सात की मौत; एक सुरक्षित
Mon, 26 Jan 2026 09:47 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 26 Jan 2026 09:47 PM IST
सार
US Plane Crash: अमेरिका के बैंगोर एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय एक बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 क्रैश हो गया। इस विमान में आठ लोग सवार थे। जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच हुई है। एफएए ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्लेन क्रैश (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मेन (Maine) राज्य में रविवार शाम (स्थानीय समय के मुताबिक) एक विमान हादसा हुआ है। बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने की कोशिश के दौरान एक बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 विमान क्रैश हो गया। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने बताया कि इस विमान में आठ लोग सवार थे। अब ताजा सूचना के मुताबिक विमान में सवार आठ लोगों में से सात की मौत हो गई। एक क्रू मेंबर गंभीर चोटों के साथ जिंदा बच गया।
खराब मौसम बना मुसीबत
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के कई हिस्से भारी बर्फीले तूफान की चपेट में हैं। मेन में तापमान जमा देने वाला है और बर्फबारी के कारण वहां विजिबिलिटी (दृश्यता) बहुत कम थी। माना जा रहा है कि खराब मौसम हादसे की एक वजह हो सकता है।
जांच शुरू, एयरपोर्ट बंद
एफएए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि यह घटना रविवार शाम करीब 7:45 बजे हुई। एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) मिलकर इस मामले की जांच करेंगे। हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: अब तक 13 लोगों की मौत, कई लोग घायल; हजारों उड़ानें रद्द
घायलों की स्थिति साफ नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार लोगों को कितनी गंभीर चोटें आई हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट ने संघीय रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि यह विमान ह्यूस्टन की एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650 बिजनेस जेट बताया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, एफएए ने कहा कि यह जानकारी शुरुआती है और जांच आगे बढ़ने पर इसमें बदलाव हो सकता है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन