फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Plan to rescind H-4 visas yet to get final shape, says US official

अमेरिका: एच-4 वीजा धारकों से काम करने का हक छीनने की योजना पर फैसला अभी नहीं

Wed, 19 Jun 2019 07:31 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , वाशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 19 Jun 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
Plan to rescind H-4 visas yet to get final shape, says US official

ट्रंप प्रशासन ने एच-4 वीजा धारकों को काम की अनुमति के अधिकार रद्द करने के फैसले को फिलहाल अंतिम रूप नहीं दिया है क्योंकि इस संबंध में नियम निर्धारण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) सभी रोजगार आधारित वीजा कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहा है जिसमें एच-4 वीजा भी शामिल है।

विज्ञापन


पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन ने कुछ एच-4 वीजा धारकों को अमेरिका में रोजगार की अनुमति दी थी जबकि मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप इसे रद्द करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि एच-4 वीजा एच-1 बी वीजा धारकों के पति/पत्नियों को जारी किया जाता है।
विज्ञापन


उच्च कौशल वाले पेशेवर एच-1 बी वीजा धारक बड़ी संख्या भारतीयों की है। अधिकारी ने कहा कि एच-4 वीजा धारकों को अमेरिका में काम की अनुमति देने वाला ओबामा प्रशासन का नियम फिलहाल प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण किसी अंतिम फैसले पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, प्रस्तावित नियम को औपचारिक तौर पर अधिसूचित भी नहीं किया गया और ट्रंप प्रशासन ने पिछले दो साल में कई बार अधिसूचना में देरी की। इस कारण फिलहाल एच-4 वीजा धारकों को किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed