फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Piyush Goyal said this is the golden time to invest in India

Piyush Goyal: अमेरिका यात्रा पर व्यापारिक समुदाय से मिले पीयूष गोयल, कहा- भारत में निवेश करने का यह सुनहरा समय

Mon, 12 Sep 2022 12:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लॉस एंजिल्स।
एजेंसी, लॉस एंजिल्स। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 12:46 AM IST
सार

Piyush Goyal: पीयूष गोयल ने कहा कि 2047 में एक अर्थव्यवस्था के रूप में भारत को वैश्विक विकास को गति देने वाले एक पावरहाउस के रूप में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Piyush Goyal said this is the golden time to invest in India
पीयूष गोयल - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के व्यापारिक समुदाय को संबोधित करते हुए भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। गोयल सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में गोयल ने कहा कि जैसा की पीएम मोदी ने कहा है कि अमृत काल के अगले 25 साल, भारत की विकास गाथा को परिभाषित करने वाले हैं। यह भारत में निवेश करने का एक सुनहरा समय है। मैं आप सभी को एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। 
विज्ञापन


साथ ही कहा मैं आप सभी से भारत के कारीगरों द्वारा बनाए गए, भारत में बने उत्पादों को उपहार में देने, हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी को उपहार में देने का संकल्प लेने का आग्रह करता हूं। गोयल ने व्यापारिक समुदाय को एक विकसित देश होने की दिशा में हिस्सा बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने व्यापारिक समुदाय को संबोधित करते हुए 2047 के भारत पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत कैसे विकसित देश बनेगा? पीयूष गोयल ने रविवार को कहा, पिछले कुछ वर्षों में हुए मूलभूत परिवर्तनों और संरचनात्मक परिवर्तन के प्रभाव को देखते हुए, भारतीय उद्योग परिसंघ ने अनुमान लगाया कि भारत 2047 में 35 से 45 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच जाएगा। 


पीयूष गोयल ने कहा कि 2047 में एक अर्थव्यवस्था के रूप में भारत को वैश्विक विकास को गति देने वाले एक पावरहाउस के रूप में देखा जा सकता है। सीआईआई का अनुमान है कि 2047 में भारत 35 से 45 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था होगा, जो हमें विकसित देशों की लीग में ले जाएगा, एक समृद्ध देश, एक ऐसा देश जो देश के प्रत्येक नागरिक की परवाह करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed