{"_id":"66f2ef2f16a04f39e0039acf","slug":"photographs-of-child-sexual-abuse-found-in-the-son-of-the-accused-who-tried-to-assassinate-trump-fbi-arrested-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी के बेटे के पास मिलीं बाल यौन शोषण की फोटो, FBI ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी के बेटे के पास मिलीं बाल यौन शोषण की फोटो, FBI ने किया गिरफ्तार
Tue, 24 Sep 2024 10:26 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:26 PM IST
सार
रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के पास 15 सितंबर को गोलीबारी हुई थी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गोलीबारी के आरोप में 58 वर्षीय रेयान वेस्ली रॉथ को पकड़ा था।
विज्ञापन
FBI
- फोटो : X/@FBI
विस्तार
फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के आरोपी रयान वेस्ले रॉथ के बेटे के पास एफबीआई को बाल यौन शोषण से जुड़ी कुछ तस्वीरें मिली हैं। एफबीआई ने आरोपी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एफबीआई ने चार्जशीट में बताया कि जब अधिकारी रयान वेस्ले रॉथ के उत्तरी कैरोलिना स्थित ग्रीन्सबोरा में घर की तलाशी लेने पहुंचे तो उन्होंने उसके बेटे ओरान अलेक्जेंडर रॉथ के पास से बाल यौन शोषण से जुड़ी सैकड़ों तस्वीरें बरामद कीं। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए, जिसमें ओरान रॉथ को भेजे गए वीडियो और मेसेजिंग एप में बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने वालों से जुड़ी एक चैट मिली। एफबीआई ने बताया कि ओरान रॉथ पर बाल यौन शोषण सामग्री रखने के दो आरोप हैं। उसे उत्तरी कैरोलिना की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के पास 15 सितंबर को गोलीबारी हुई थी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गोलीबारी के आरोप में 58 वर्षीय रेयान वेस्ली रॉथ को पकड़ा था। वह ट्रंप की हत्या करना चाहता था। उसे संघीय अदालत में पेश किया गया था। जहां अभियोजकों ने अदालत से अनुरोध किया था कि उसे भागने के जोखिम के रूप में बंद रखा जाए। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रॉथ के पास से एक डिजिटल कैमरा, स्कोप वाली राइफल, भोजन से भरा प्लास्टिक बैग बरामद किया है। रॉथ ने स्वप्रकाशित 2023 की पुस्तक 'यूक्रेन अनविनेबल वॉर' में ईरान के बारे में लिखा है।
विज्ञापन
अदालती रिकॉर्ड से पता चला है कि रॉथ को कई गंभीर अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था, जिसमें 2002 में उत्तरी कैरोलिना में चोरी के सामान रखने के दो आरोप भी शामिल हैं। रॉथ ने अदालत में बताया कि उसके पास लगभग 1000 डॉलर मूल्य के दो ट्रकों के अलावा कोई अचल संपत्ति नहीं है, दोनों हवाई में स्थित हैं। बताया कि उसका एक 25 साल का बेटा है, जिसे वह कभी-कभी सहारा देते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन