Philippines: फिलिपींस में 250 लोगों से भरी नांव में लगी आग, 31 मौत, 7 लोग लापता
हटामन ने कहा कि आग लगने की जांच की जा रही है। हालांकि, जानकारी मिली है कि नांव पर अतिरिक्त पैसेंजर जिनकी जानकारी नहीं दी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी फिलिपींस में 250 लोगों से भरी एक नांव डूब गई। जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई। गवर्नर ने बताया कि आग लगने के कारण नांव डूब गई थी। हादसे में 31 लोगों की मौत हुई है, वहीं 7 लोग अब भी लापता है।
7 लोग अब भी लापता हैं
बेसिलन के दक्षिणी द्वीप के गवर्नर जिम हाटामन ने कहा कि आग के कारण कुछ लोग घबरा कर पानी में कूद गए थे, जिन्हें नौसेना और मच्छुआरों सहित अन्य दल की मदद से बाहर निकाल लिया गया। जबकि, 7 लोग अब भी लापता हैं। इनकी सर्चिंग की जा रही है। हटामन ने बताया कि जली हुई नांव को बसिलन के तट पर लाया गया। यहां नांव के एक केबिन से 18 लोगों की लाश बरामद की गई।
जांच की जा रही है
हटामन ने कहा कि आग लगने की जांच की जा रही है। हालांकि, जानकारी मिली है कि नांव पर अतिरिक्त पैसेंजर जिनकी जानकारी नहीं दी गई थी। नांव जांबोआंगा से सुलू के जोलो शहर जा रही थी। आग लगने के कारण नांव में हंगामा हुआ तो कुछ लोग घबराकर पानी में कूद गए। हादसे में करीब 23 लोग घायल हुए हैं।