{"_id":"67a42f40ab72b15961055d9b","slug":"philippine-vice-president-sara-duterte-impeached-over-marcos-assassination-remark-and-other-allegations-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस: उपराष्ट्रपति सारा करेंगी महाभियोग की कार्यवाही का सामना; राष्ट्रपति की हत्या की साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस: उपराष्ट्रपति सारा करेंगी महाभियोग की कार्यवाही का सामना; राष्ट्रपति की हत्या की साजिश रचने का आरोप
Thu, 06 Feb 2025 09:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मनाली
पीटीआई, मनाली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:10 AM IST
सार
प्रतिनिधि सभा के सांसदों के इस कदम से एशियाई देश के दो सर्वोच्च नेताओं के बीच राजनीतिक दरार और गहरी हो गई है। उपराष्ट्रपति के महाभियोग की कार्यवाही का समर्थन करने वाले प्रतिनिधि सभा के सांसदों में से कई राष्ट्रपति मार्कोस के सहयोगी हैं।
विज्ञापन
Philippines Vice President Sara Duterte
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस की उपराष्ट्रपति सारा डुटेर्टे के खिलाफ बुधवार को महाभियोग की कार्यवाही की गई। डुटेर्टे पर राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस जूनियर की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इसके अलावा उन पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल रहने और विवादित दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस की सेना के खिलाफ चीन की आक्रामक कार्रवाई की निंदा करने में विफल रहने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रतिनिधि सभा के सांसदों के इस कदम से एशियाई देश के दो सर्वोच्च नेताओं के बीच राजनीतिक दरार और गहरी हो गई है। उपराष्ट्रपति के महाभियोग की कार्यवाही का समर्थन करने वाले प्रतिनिधि सभा के सांसदों में से कई राष्ट्रपति मार्कोस के सहयोगी हैं।
विज्ञापन
मार्कोस ने अमेरिका के साथ रक्षा संबंधों को बढ़ावा दिया है, जबकि उपराष्ट्रपति के पिता पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे ने 2022 में समाप्त हुए अपने कार्यकाल के दौरान चीन और रूस के साथ मधुर संबंध कायम करने पर जोर दिया था।
विज्ञापन
सारा डुटर्टे के भाई राजनीतिक उत्पीड़न करार दिया
सारा डुटर्टे के भाई और सांसद पाओलो डुटर्टे ने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर राजनीतिक उत्पीड़न की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वी सांसदों ने प्रस्ताव पर जल्द हस्ताक्षर करवाने और सीनेट में बेबुनियाद महाभियोग मामले को आगे बढ़ाने के लिए सारे हथकंडे अपनाए।
डुटर्टे ने बार-बार मार्कोस और परिवार पर आरोप लगाए
डुटर्टे ने बार-बार मार्कोस, उनकी पत्नी और उनके रिश्तेदार प्रतिनिधि सभा के ‘स्पीकर’ मार्टिन रोमुअलडेज पर भ्रष्टाचार, कमजोर नेतृत्व और उन्हें चुप कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मार्कोस का कार्यकाल 2028 में समाप्त होने वाला है और उनके बाद डुटेर्टे को राष्ट्रपति पद का संभावित दावेदार माना जाता है।
215 सांसदों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए
प्रतिनिधि सभा के महासचिव रेजिनाल्ड वेलास्को ने कांग्रेस (फिलीपींस की संसद) के निचले सदन की एक पूर्ण बैठक में बताया कि कम से कम 215 सांसदों ने डुटेर्टे पर महाभियोग चलाने से संबंधित प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जो उनके खिलाफ महाभियोग चलाने पर विचार करने के लिए पर्याप्त संख्या है।
अब आगे क्या?
सदन के सांसदों से पर्याप्त समर्थन मिलने के बाद महाभियोग की शिकायत को सीनेट को भेजने का आदेश दिया गया, जो एक महाभियोग न्यायाधिकरण के रूप में कार्य करेगी और उपराष्ट्रपति के खिलाफ मुकदमा चलाएगी।