{"_id":"68e8f9a913ceb25fe20ef3cc","slug":"philippine-seismologists-report-new-offshore-earthquake-with-a-preliminary-magnitude-of-6-9-in-southern-region-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Philippine: एक दिन में दूसरी बार फिलीपींस में कांपी धरती, 6.9 तीव्रता; अब तक सात लोगों की मौत, सैकड़ों घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Philippine: एक दिन में दूसरी बार फिलीपींस में कांपी धरती, 6.9 तीव्रता; अब तक सात लोगों की मौत, सैकड़ों घायल
Fri, 10 Oct 2025 05:48 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 10 Oct 2025 05:48 PM IST
सार
Philippine Earthquake: दक्षिण पूर्व एशियाई देश फिलीपींस में आज दूसरी बार भूकंप के झटके लगे हैं। इससे पहले फिलीपींस में सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। जबकि दूसरी पर भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, पहले भूकंप में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
फिलीपींस में भूकंप।
- फोटो : USGS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलिपींस के दक्षिणी हिस्से में आज दूसरी बार फिर धरती जोर से कांपी है। देश के भूकंप वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार को तट से दूर समुद्र में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह वही इलाका है जहां आज सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस बार भी भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर दक्षिणी फिलिपींस के पास था। बता दें कि फिलिपींस 'पैसिफिक रिंग ऑफ फायर' पर बसा है, यह ऐसा इलाका है जहां अक्सर ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंप आते रहते हैं। इस वजह से देश में भूकंप आना आम बात है, लेकिन 6.9 तीव्रता के झटके को गंभीर माना जाता है।
यह भी पढ़ें - Earthquake: फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; इंडोनेशिया-पलाऊ तक घातक लहरों का खतरा
नागरिकों से अपील- घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें
सरकारी एजेंसियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। स्कूलों और दफ्तरों में सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं। इंजीनियरिंग टीमों को पुलों, इमारतों और सड़कों की जांच के लिए भेजा गया है ताकि किसी भी नुकसान का जल्द पता लगाया जा सके। आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने लोगों को आपात समय के लिए अपना बैग तैयार रखने और रेडियो या मोबाइल के जरिए आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
दो भूकंप के झटकों में कम से कम सात की मौत
शुक्रवार को दक्षिण फिलीपींस में एक ही इलाके में कुछ घंटे के अंतराल में दो शक्तिशाली भूकंप आए। पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का था, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हुई, भूस्खलन हुआ और तटीय इलाकों में सुनामी की आशंका के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। दूसरा भूकंप 6.9 तीव्रता का था और इसके बाद भी स्थानीय अधिकारियों ने सुनामी चेतावनी जारी की। दोनों भूकंप फिलीपींस ट्रेंच नाम के भूकंपीय पट्टी में हुए, जिसका केंद्र मनय शहर के पास 37 किलोमीटर गहराई में था।
नुकसान का आकलन किया जा रहा है- राष्ट्रपति
फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजी एंड वोल्कैनोलॉजी के प्रमुख तेरेसिटो बाकोलकोल ने कहा, 'दूसरा भूकंप अलग है, जिसे हम 'डबल्ट क्वेक' कहते हैं। दोनों भूकंप एक ही क्षेत्र में हुए, लेकिन उनकी ताकत और केंद्र अलग-अलग हैं।' उन्होंने और अन्य अधिकारियों ने कहा कि दूसरा भूकंप रात के समय आया, इसलिए पहले भूकंप से कमजोर हुई या डगमगाई हुई इमारतों को और नुकसान पहुंचाने का खतरा है। वहीं राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है और बचाव एवं राहत दल तैयार हैं, जिन्हें सुरक्षित होने पर तुरंत तैनात किया जाएगा।
भूकंप के कारण हुई मौत और नुकसान
पहला भूकंप मनय शहर के 43 किलोमीटर पूर्व समुद्र में केंद्रित था, जिसकी गहराई 23 किलोमीटर थी। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हुई, सैकड़ों लोग घायल हुए। कई इमारतों में दरारें आ गईं, जिनमें डावाओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है, लेकिन हवाई सेवा जारी रही। जनरलोसोरो शहर में लगभग 50 छात्र घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। मनय और दावाओ शहरों में सभी स्कूलों में कक्षाएं स्थगित कर दी गईं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
यह भी पढ़ें - Nobel Peace Prize: 'योग्यता के बजाय राजनीति को दी गई तरजीह', ट्रंप को नोबेल न मिलने पर भड़का व्हाइट हाउस
सुबह आया था 7.6 तीव्रता का भूकंप
बता दें कि, इससे पहले फिलीपींस में ही आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 दर्ज की गई थी। जिसके बाद अधिकारियों ने सुनामी की भी चेतावनी जारी की थी। इसके साथ ही नागरिकों को ऑफ्टरशॉक्स के लिए तैयार रहने को कहा गया था। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फिलीपींस के तटीय क्षेत्र में स्थित दवाओ ओरियंटल प्रांत के मनय टाउन से 62 किलोमीटर दूर समुद्र में था। यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे फॉल्ट लाइन पर आया था।
सुनामी की आशंका
होनोलूलू के पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा कि फिलीपींस और इंडोनेशिया के तटीय क्षेत्रों में छोटी लहरें दर्ज की गईं, लेकिन दो घंटे के भीतर खतरा टल गया। छह तटीय प्रांतों में जारी सुनामी चेतावनी हटा दी गई। इंडोनेशिया में, उत्तर सुलावेसी प्रांत में 3.5 से 17 सेंटीमीटर तक की छोटी लहरें दर्ज की गईं।
फिलीपींस में प्राकृतिक आपदा का इतिहास
फिलीपींस अभी हाल ही में हुए 30 सितंबर के 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से उबर रहा है, जिसमें कम से कम 74 लोग मारे गए थे और हजारों लोग विस्थापित हुए थे। यहां हर साल लगभग 20 चक्रवात और तूफान आते हैं, जिससे सरकार और स्वयंसेवी समूहों के लिए चुनौती बढ़ जाती है। इसके साथ ही, शुक्रवार को पापुआ न्यू गिनी के पास भी 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन वहां किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन