{"_id":"68e8f1e81c39ca15c009cf05","slug":"nobel-peace-prize-white-house-slams-panel-after-trump-snub-says-it-chose-politics-over-peace-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nobel Peace Prize: 'योग्यता के बजाय राजनीति को दी गई तरजीह', ट्रंप को नोबेल न मिलने पर भड़का व्हाइट हाउस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nobel Peace Prize: 'योग्यता के बजाय राजनीति को दी गई तरजीह', ट्रंप को नोबेल न मिलने पर भड़का व्हाइट हाउस
Fri, 10 Oct 2025 05:16 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 10 Oct 2025 05:16 PM IST
सार
Nobel Peace Prize 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार न दिए जाने पर व्हाइट हाउस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नोबेल पैनल पर निशाना साधते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि पैनल ने योग्यता के बजाय राजनीति को तरजीह दी है। बता दें कि साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को मिला है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही काफी लंबे समय से नोबेल पुरस्कार की मांग कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना टूट गया। अब इस पुरस्कार को लेकर व्हाइट हाउस की ओर प्रतिक्रिया सामने आई है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा डोनाल्ड ट्रंप की बजाय वेनेजुएला के विपक्ष की नेता को शांति पुरस्कार देने के फैसले की आलोचना की। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि, नोबेल पुरस्कार के चयन करने वाले पैनल ने शांति की बजाय राजनीति को चुना।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Nobel Peace Prize: ट्रंप रह गए खाली हाथ, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला शांति का नोबेल
विज्ञापन
'युद्ध समाप्त करवाते रहेंगे राष्ट्रपति ट्रंप'
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- राष्ट्रपति ट्रंप शांति समझौते करते रहेंगे, युद्ध समाप्त करवाते रहेंगे और लोगों की जान बचाना जारी रखेंगे। उनके भीतर एक मानवतावादी का हृदय है और उनके जैसा कोई नहीं होगा जो अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से पर्वतों को भी हिला सके।
विज्ञापन
आयरन लेडी के नाम से मशहूर हैं मचाडो
वेनेजुएला की मुख्य विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। बता दें कि, आयरन लेडी के नाम से भी मशहूर मचाडो का नाम टाइम पत्रिका की '2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों' की सूची में शामिल है। इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल समिति की अध्यक्ष ने मचाडो की शांति की एक साहसी और प्रतिबद्ध समर्थक के रूप में सराहना की, जो बढ़ते अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ जलाए रखती हैं।
यह भी पढ़ें - Nobel Peace Prize: ट्रंप नामांकन के बावजूद नोबेल शांति पुरस्कार पाने में नाकाम रहे, प्रयास पर कैसे फिरा पानी?
इस घोषणा के दौरान नोबेल समिति ने कहा कि वह वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने में मारिया कोरिना मचाडो के अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में एक न्यायसंगत और शांतिपूर्ण बदलाव प्राप्त करने के संघर्ष के लिए उन्हें सम्मानित करती है।