फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Phase II of clinical trial of Covid19 vaccine begins in China

कोरोना संकट: चीन में कोविड-19 टीके के लिए दूसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण शुरू

Tue, 14 Apr 2020 02:09 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Apr 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Phase II of clinical trial of Covid19 vaccine begins in China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चीन के वैज्ञानिकों ने देश में कोरोना वायरस के केंद्र वुहान में एक टीके के क्लीनिकल परीक्षण का दूसरा चरण शुरू किया है। सरकारी अखबार ‘चाईना डेली’ ने सोमवार को खबर दी कि इस टीके को इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, एकेडमी ऑफ मिलिट्री मेडिकल साइंसेज ऑफ चाइना ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए विकसित किया है। रविवार को इसके दूसरे चरण के परीक्षण में 500 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसमें सबसे उम्रदराज स्वयंसेवी वुहान निवासी 84 वर्षीय शोंग झेंगशिंग हैं जिन्होंने सोमवार की सुबह टीकाकरण पूरा कर लिया। उनके साथ उनकी बेटी भी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि टीका को जेनेटिक इंजीनियरिंग के तरीके से विकसित किया गया है और कोरोना वायरस के कारण होने वाली बीमारियों में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीके के क्लीनिकल परीक्षण के पहले चरण में जहां इसकी सुरक्षा पर ध्यान दिया गया वहीं दूसरे चरण में इसकी प्रभाविता पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed