फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pfizer company will start test for delta variant in August 2021

डेल्टा वैरिएंट के लिए फाइजर का परीक्षण अगस्त में, कहा- तीसरी डोज से होगा बचाव

Sat, 10 Jul 2021 08:29 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Jul 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
Pfizer company will start test for delta variant in August 2021
pfizer vaccine - फोटो : सोशल मीडिया

डेल्टा वैरिएंट को नाकाम करने के लिए फाइजर नया टीका बनाएगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दुनिया के 98 से अधिक देशों में फैल चुका डेल्टा रूप दुनिया के लिए चिंता का सबब बन गया है। इसी को ध्यान में रखकर कंपनी डेल्टा वैरिएंट को लेकर अगस्त में परीक्षण शुरू कर सकती है।

विज्ञापन


दावा : तीसरी डोज लगने से बचाव की गुंजाइश अधिक
कंपनी का कहना है कि वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि अल्फा वैरिएंट से डेल्टा 50 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। जबकि सबसे पहले मिले कोरोना वायरस की तुलना में 2 गुना अधिक संक्रामक है। कंपनी का कहना है कि डेल्टा वैरिएंट उन देशों में तेजी से पांव पसार रहा है, जहां टीका नहीं लगा है।
विज्ञापन


इसमें मलेशिया, पुर्तगाल, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं। अमेरिका में भी डेल्टा वैरिएंट का प्रसार अधिक हो गया है। नए मिलने वाले 50 फ़ीसदी से अधिक मामले डेल्टा वैरिएंट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेल्टा वैरिएंट से जूझ रहे अमेरिका में बूस्टर डोज को लेकर बहस शुरू हो गई है। अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने कहा कि वह बूस्टर डोज के तौर पर लोगों को टीके की तीसरी डोज लगाने के लिए अनुमति लेने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं अमेरिका एजेंसी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने कहा है कि अमेरिकी लोगों को अभी बूस्टर डोज की जरूरत नहीं है। इस मामले में जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। 


फाइजर के बयान पर अमेरिका ने कहा कि टीके की दो खुराक लगवा चुके लोगों को अभी बूस्टर डोज की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों को वायरस यहां तक भी सबसे अधिक संक्रामक माने जा रहे डेल्टा से भी कम खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed