{"_id":"5fb54fb06c6ed21d633ff4c5","slug":"pet-kitty-cat-challenge-four-tonne-elephant-that-wandered-into-its-garden-in-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंडः जब 4000 किलो के हाथी को मिली छोटी बिल्ली से चुनौती, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
थाईलैंडः जब 4000 किलो के हाथी को मिली छोटी बिल्ली से चुनौती, जानिए फिर क्या हुआ
Wed, 18 Nov 2020 10:55 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाओस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाओस
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : pixabay
हाथी को दुनिया के सबसे विशालकाय जानवरों में से एक माना जाता है। इसके भारी-भरकम शरीर को देखकर खतरनाक जानवर भी दूर रहते हैं, लेकिन थाईलैंड में इसके उलट एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छोटी बिल्ली 4000 किलो के विशालकाय हाथी के सामने खड़ी होकर उसे चुनौती देने लगी। परंतु जब हाथी टस से मस नहीं हुआ तो बिल्ली ने हाथी को खदेड़ने के लिए उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, एक हाथी जंगल से भोजन की तलाश में भटककर एक बगीचे में पहुंच गया था, जहां एक छोटी बिल्ली का बसेरा था। हाथी को देखते ही बिल्ली उसके सामने आ गई और गुस्से से गुर्राने लगी। इससे भी हाथी नहीं माना तो उसे खदेड़ने के लिए उसका पीछा करने लगी।
विज्ञापन
बिल्ली इस विशालकाय हाथी को देखकर थोड़ा भी पीछे नहीं हटी और तो और उसे हटाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए। एक रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड में हाथियों की कुल संख्या 2000 है। इनमें से कुछ पालतू हैं तो कुछ जंगली हैं। जंगल में रहने वाले हाथी अक्सर रात में घूमते-घूमते आवासीय क्षेत्र में पहुंच जाते हैं और बगीचे में फल और घास खाते हैं।
विज्ञापन