फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peru: 18 months detention for former President Pedro Castillo

Peru: पेरू के पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो को 18 माह के लिए जेल भेजा, विद्रोह भड़काने के आरोप में चलेगा केस

Fri, 16 Dec 2022 10:22 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 16 Dec 2022 10:22 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के जज कार्लोस चेकले ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को जेल भेजने का आदेश जारी किया। उन्हें 18 माह तक मुकदमे की सुनवाई तक हिरासत में रखा जाएगा। लीमा स्थित अभियोजन कार्यालय ने कोर्ट से मुकदमे के दौरान पेड्रो कैस्टिलो को हिरासत में रखने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन
Peru: 18 months detention for former President Pedro Castillo
पेरू के पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो को हिरासत में भेजा - फोटो : ANI

विस्तार

पेरू की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 18 माह के लिए जेल भेज दिया। उन पर देश में विद्रोह भड़काने व साजिश रचने के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा। उन्हें 8 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जज कार्लोस चेकले ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को जेल भेजने का आदेश जारी किया। उन्हें 18 माह तक मुकदमे की सुनवाई तक हिरासत में रखा जाएगा। पेरू की समाचार एजेंसी एंडिना ने यह जानकारी दी। लीमा स्थित अभियोजन कार्यालय ने कोर्ट से मुकदमे के दौरान पेड्रो कैस्टिलो और पूर्व प्रधानमंत्री एनीबल टोरेस को 18 महीने तक हिरासत में रखने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन

कैस्टिलो की गिरफ्तारी के बाद दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में अशांति फैल गई थी। उनके समर्थकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। इसे देखते हुए कैस्टिलो के स्थान पर राष्ट्रपति बनीं डिना बोलुआर्ते ने बुधवार को देश में 30 दिन के लिए आपातकाल लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व कैस्टिलो समर्थकों के बीच हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए थे। हड़ताल व आंदोलन के कारण पेरू को रोजाना 2.60 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ रहा है।पेरू के अखबार पेरूवियन टाइम्स के अनुसार राष्ट्रपति ने जनता से अपील की है कि हम आपके साथ बातचीत करना चाहते हैं। शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहते हुए देश की जरूरतों और लक्ष्यों का पाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed