{"_id":"5d99fb898ebc3e013a3e492f","slug":"person-jumped-from-bushes-to-surprise-birthday-father-in-law-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए झाड़ियों से कूदा दामाद, ससुर ने चला दी गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए झाड़ियों से कूदा दामाद, ससुर ने चला दी गोली
Sun, 06 Oct 2019 10:38 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लोरिडा में जन्मदिन पर ससुर को सरप्राइज देने का हर्जाना एक व्यक्ति को जान देकर चुकाना पड़। एक शख्स अपनी पत्नि के साथ नॉर्वे से हजारों किमी. की लंबी उड़ान भरकर ससुर को जन्मदिन पर सरप्राइज देने प्लोरिडा पहुंचा था। लेकिन उसकी एक छोटी सी भूल ने उसकी जान ले ली। गुरुवार को रिचर्ड डेनिस का 62वां जन्मदिन था। इस अवसर पर नॉर्वे में रहने वाले उनके दामाद और बेटी फ्लोरिडा पहुंचे।
विज्ञापन
घर पहुंचकर दोनों पीछे के दरवाजे को पीटने लगे। रिचर्ड डेनिस इस आवाज को सुनकर चौंक गए और अपनी बंदूक लेकर घर के बाहर निकले और देखा एक व्यक्ति झाड़ियों से बाहर आ रहा है। यह देखते ही उन्होंने गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली बर्गैन के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे को देखकर डेनिस बहुत दुखी हो गए और फफक कर रोने लगे। परिवार के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने इसे हादसा मानते हुए डेनिस पर कोई मामला दर्ज नहीं किया। दरअसल, उसी रात उनका अपने पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। डेनिस ने इस घटना पर बेहद दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि अनजाने में इस तरह की गलती हो जाएगी।
उन्होंने कहा, मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मेरे जन्मदिन पर कोई इतनी दूर बिना बताए आ सकता है। थोड़ी ही देर पहले मेरा पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ था।