फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Permanent Representative of UK says UNSC will not discuss Kashmir issue this month

यूएन में ब्रिटेन की स्थायी सदस्य ने कहा- कश्मीर मुद्दे पर नहीं होगी कोई बात

Sat, 02 Nov 2019 11:45 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 02 Nov 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Permanent Representative of UK says UNSC will not discuss Kashmir issue this month
कैरन पियर्स (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में कश्मीर मुद्दे पर कोई बात नहीं होगी। संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की स्थायी सदस्य और सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष कैरन पियर्स ने कहा कि नवंबर में होने वाली बैठक में कश्मीर पर कोई चर्चा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में और भी बहुत से मुद्दे हैं।

विज्ञापन


पियर्स ने शुक्रवार को मासिक अध्यक्षता का पदभार संभालने के बाद एक प्रेस कांफ्रेस में कहा, 'नहीं हम कश्मीर पर कोई बातचीत नहीं करने वाले हैं।' बता दें कि सुरक्षा परिषद् में 15 देश शामिल हैं। उनसे सीरिया के एक पत्रकार ने पूछा था कि क्या कश्मीर को लेकर कोई बैठक या बातचीत होने वाली है जिसपर उन्होंने यह जवाब दिया।
विज्ञापन


पियर्स ने कहा, 'दुनिया में बहुत सारे मुद्दे हैं और हर महीने अध्यक्ष उनमें से कुछ को चुनता है। जो सुरक्षा परिषद् के कामकाज में पहले से तय नहीं होते हैं। हमने कश्मीर मुद्दे को इसलिए नहीं चुना है क्योंकि सुरक्षा परिषद् ने हाल ही में इसपर चर्चा की थी और हमें किसी भी अन्य सदस्य ने इसे लेकर बैठक निर्धारित करने के लिए नहीं कहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के बाद चीन ने कश्मीर मसले पर बैठक करने के लिए कहा था। सुरक्षा परिषद् ने अगस्त में भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी करने के बाद इसपर चर्चा की थी। पाकिस्तान के बाद चीन ने इस मामले पर परामर्श करने के लिए कहा था। चीन ने इसे लेकर यूएन को एक पत्र लिखा था।


इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान से अनुरोध किया कि वे बातचीत के जरिए कश्मीर मामले को सुलझाएं और मानवाधिकार का पूरा सम्मान करें। जम्मू कश्मीर अब एक राज्य नहीं रहने पर महासचिव के बयान के बारे में पूछे जाने पर संयुक्त राष्ट्र के मुखिया के उप प्रवक्ता फरहान हक ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने भारत और पाकिस्तान दोनों से अनुरोध किया है कि वे स्थिति को बातचीत से सुलझाएं और जैसा कि हमने स्पष्ट किया है और खास तौर पर मानवाधिकारों के लिए उच्चायुक्त के तौर पर साफ किया है कि कश्मीर की स्थिति का समाधान मानवाधिकार के पूर्ण सम्मान के साथ किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed