फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peoples besiege Pakistani newspaper office over London Bridge attacker being of Pakistan origin

लंदन ब्रिज हमलावर को पाकिस्तान मूल का बताने पर लोगों ने पाकिस्तानी अखबार कार्यालय का किया घेराव

Tue, 03 Dec 2019 03:27 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 03 Dec 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Peoples besiege Pakistani newspaper office over London Bridge attacker being of Pakistan origin
लंदन ब्रिज पर आतंकी हमला - फोटो : BBC

ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के पास हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की हत्या हो गई थी। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान 28 साल के उस्मान खान के तौर पर हुई है। पाकिस्तान के एक प्रमुख दैनिक अखबार ने हमलावर को पाकिस्तानी मूल का शख्स बताया है। जिसे लेकर पाकिस्तान में अखबार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद स्थित उसके कार्यालय में घुस गए। 

विज्ञापन


डॉन अखबार ने अपनी हेडलाइन में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के इस्लामिक आतंकवादी उस्मान खान की पहचान पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक के तौर पर की थी। खान ने पिछले सप्ताह लंदन ब्रिज पर किए एक आतंकवादी हमले में दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। वहीं, कई अन्य स्थानीय अखबारों ने बताया था कि उसका जन्म और पालन-पोषण ब्रिटेन में हुआ और उसका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार को कुछ अज्ञात लोगों ने इस्लामाबाद में डॉन के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। समाचार पत्र ने बताया कि अखबार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुस्साई भीड़ करीब तीन घंटे तक कार्यालय की इमारत के बाहर डटी रही, उन्होंने परिसर की घेराबंदी की और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों को इमारत में प्रवेश करने या बाहर निकलने से रोक दिया और लिखित में माफी मांगने की मांग की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने अखबार और डॉन टीवी के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की।

मीडिया हाउस के सुरक्षा कर्मियों को पुलिस तथा अधिकारियों के आने से पहले प्रदर्शनकारियों को परिसर में आने से रोकने के लिए गेट बंद करने पड़े। एक सहायक आयुक्त की मौजूदगी में अखबार प्रबंधक के साथ घंटों तक चली बातचीत के बाद प्रदर्शनकारी चेतावनी देने के बाद आखिरकार जाने के लिए तैयार हो गए। कई राजनीतिक दलों, सांसदों और मीडिया संस्थाओं ने इस घटना की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed