{"_id":"5c2a1313bdec2256d743d16c","slug":"people-seen-carrying-pieces-of-the-body-of-jamal-khashoggi-in-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, खशोगी के शव के टुकड़े बैग में ले जाते दिखे कुछ लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, खशोगी के शव के टुकड़े बैग में ले जाते दिखे कुछ लोग
Mon, 31 Dec 2018 06:31 PM IST
अमित मंडल
भाषा, अंकारा
भाषा, अंकारा
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 31 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार जमाल शखोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के एक टेलीविजन चैनल ने एक सीसीटीवी फुटेज का प्रसारण किया है जिसमें कुछ लोगों को सूटकेस और बैग ले जाते हुए दिखाया है। कहा जा रहा है कि इन सूटकेस और बैग में सऊदी अरब के दिवंगत पत्रकार जमाल खशोगी के शव के टुकड़ों को ले जाया जा रहा है। ‘ए हेबर’ टेलीविजन पर दिखाए गए दृश्यों में इस्तांबुल में सऊदी अरब के महावाणिज्य दूत के निवास की ओर तीन व्यक्ति पांच सूटकेस और काले रंग के दो बड़े बैग ले जाते हुए दिखते हैं।
विज्ञापन
सऊदी वाणिज्य दूतावास से कुछ दूरी पर आवास स्थित है। अक्टूबर में दूतावास के भीतर जाने के बाद खशोगी की हत्या कर दी गयी थी। तुर्की के गुमनाम स्रोत्रों के हवाले से ‘ए हेबर’ ने कहा है कि खशोगी के शव के टुकड़े इन पेटियों और बैगों में बंद थे। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ में लिखने वाले खशोगी की हत्या दो अक्टूबर को कर दी गयी थी। यह घटना तब हुई जब वह दूतावास के भीतर गए थे।
विज्ञापन
तुर्की के अधिकारियों ने अक्टूबर में वाणिज्य दूतावास और निवास के साथ ही कई स्थानों को खंगाला था लेकिन खशोगी का शव नहीं मिला। चैनल ‘ए हेबर’ ने कहा है कि बैग और सूटकेस को एक मिनीबस में रखा गया। यह बस वाणिज्य दूतावास से आवास के गैरेज की ओर गयी। इसके बाद वे लोग उसे भीतर ले गए ।
विज्ञापन